न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपकी ये गलत आदतें पहुंचा रही हैं बालों को नुकसान, जानें और रहें सतर्क

घने और लंबे बाल सभी को पसंद होते हैं। लेकिन आज के समय में शायद ही ऐसा कोई होगा जिसे बालों से जुड़ी कोई परेशानी ना हो। क्योंकि आजकल के बढ़ते प्रदूषण में पूर्ण पोषण ना मिल पाने की वजह से बालों के झड़ने और गंजेपन की समस्या का होना लाजमी हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 10 Jun 2024 8:46:35

आपकी ये गलत आदतें पहुंचा रही हैं बालों को नुकसान, जानें और रहें सतर्क

घने और लंबे बाल सभी को पसंद होते हैं। लेकिन आज के समय में शायद ही ऐसा कोई होगा जिसे बालों से जुड़ी कोई परेशानी ना हो। क्योंकि आजकल के बढ़ते प्रदूषण में पूर्ण पोषण ना मिल पाने की वजह से बालों के झड़ने और गंजेपन की समस्या का होना लाजमी हैं। लेकिन इसके अलावा बालों को नुकसान पहुंचाने का कारण आपकी कुछ आदतें भी होती हैं। ये ऐसी आदतें हैं जिन्हें आप समझते हैं कि आपके बालों के लिए ठीक हैं लेकिन धीरे-धीरे यही आदतें आपके बालों को नुकसान पहुंचाती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको इन्हीं की जानकरी देने जा रहे हैं जिन्हें सुधारने में ही आपकी भलाई हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

hair care tips to break bad habits,harmful hair habits to avoid,common hair care mistakes,protecting your hair from damage,tips for healthy hair growth,how to prevent hair breakage,hair care routine for damaged hair,best hair care products for damaged hair,hair care habits to improve hair health,damaging habits to avoid for strong and healthy hair

बालों में गन्दगी ना जमने दें

धूल और प्रदूषण, गर्मी और पसीने से बाल चिपचिपे होकर उनमें मैल जमा हो जाता है। यह बालों के फॉलिकिल्स को सीबम निकालने से रोकता है। जिससे बालों की ग्रोथ पर असर पड़ता है। बालों के गन्दे होने पर बालों को उचित शैम्पू से धोने पर इस समस्या से छुटकारा मिलता है। और बाल स्वस्थ होकर लम्बे होते हैं। बालों में गन्दगी जमा रहने पर कुछ बैक्टीरियल ग्रोथ हो जाती हैं, जो रूसी होने का कारण होती हैं। बालों को समय पर धोने से इस समस्या से भी बचा जा सकता है।

hair care tips to break bad habits,harmful hair habits to avoid,common hair care mistakes,protecting your hair from damage,tips for healthy hair growth,how to prevent hair breakage,hair care routine for damaged hair,best hair care products for damaged hair,hair care habits to improve hair health,damaging habits to avoid for strong and healthy hair

बालों को ज्यादा न धोएं

बार-बार शैंपू करने से आपके बाल हमेशा के लिए खराब हो सकते हैं। बहुत सारे रसायन सिर से प्राकृतिक तेलों को धो देते हैं, जिससे सिर शुष्क, सुस्त और बाल जड़ों से कमजोर हो जाते हैं। साथ ही ज्यादा शैंपू करने से भी बाल झड़ते हैं। बालों के विशेषज्ञों के अनुसार, आप जहां रहते हैं, उसके आधार पर सप्ताह में केवल दो बार बाल धोने का प्रयास करें।

hair care tips to break bad habits,harmful hair habits to avoid,common hair care mistakes,protecting your hair from damage,tips for healthy hair growth,how to prevent hair breakage,hair care routine for damaged hair,best hair care products for damaged hair,hair care habits to improve hair health,damaging habits to avoid for strong and healthy hair

इलास्टिक हेयर बैंड का इस्तेमाल ना करें

बालों को बांधने के लिए कई लोग प्लास्टिक के बैंड का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो इस आदत को बदल लें। ऐसा इसलिए क्योंकि इलास्टिक बैंड के मुड़ने से आपके बालों पर दबाव पड़ता है। इससे आपके बाल टूट सकते हैं। अगर आपको अपने बालों को बांधना है तो कपड़े वाले हेयर बैंड का इस्तेमाल करें।

hair care tips to break bad habits,harmful hair habits to avoid,common hair care mistakes,protecting your hair from damage,tips for healthy hair growth,how to prevent hair breakage,hair care routine for damaged hair,best hair care products for damaged hair,hair care habits to improve hair health,damaging habits to avoid for strong and healthy hair

हीट स्टाइलिंग का ज्यादा इस्तेमाल ना करें

हम जानते हैं कि आज के समय में जहां लोगों की इतनी एक्टिव सोशल लाइफ है उसे देखते हुए बालों को ब्लो-ड्राय करना, स्ट्रेट करना या कर्ल करना बहुत ही आम है। हालांकि बहुत ज़्यादा हीट स्टाइलिंग बालों के लिए बहुत ज़्यादा नुकसानदायक है, खासतौर पर केमिकली ट्रीटेड बालों के लिए। बालों पर स्टाइलिंग के दौरान होने वाले डैमेज को कम करने के लिए हमेशा हीट-प्रोटेक्टेंट सीरम का इस्तेमाल करें। इतना ही नहीं कभी भी बहुत ज़्यादा गीले बालों को ब्लो-ड्राय ना करें। बालों को पहले थोड़ा-सा हवा में सूखने दें और उसके बाद ही ब्लो-ड्राय करें।

hair care tips to break bad habits,harmful hair habits to avoid,common hair care mistakes,protecting your hair from damage,tips for healthy hair growth,how to prevent hair breakage,hair care routine for damaged hair,best hair care products for damaged hair,hair care habits to improve hair health,damaging habits to avoid for strong and healthy hair

बालों को ज्यादा देर तक बांध कर न रखें

लंबे समय तक पोनीटेल या चोटी में बालों को रखना बहुत ही आरामदायक होता है, खासकर अगर यह बहुत गर्म हो, लेकिन यह बालों के लिए अच्छा नहीं होता है। बैंड की बाधा लगातार जड़ों को कमजोर करती है और खोपड़ी को नुकसान पहुंचाती है। इसके बजाय, समय-समय पर अपने बालों को खोलें और उन्हें आराम दें।

hair care tips to break bad habits,harmful hair habits to avoid,common hair care mistakes,protecting your hair from damage,tips for healthy hair growth,how to prevent hair breakage,hair care routine for damaged hair,best hair care products for damaged hair,hair care habits to improve hair health,damaging habits to avoid for strong and healthy hair

कंडीशनर को बालों की जड़ों पर ना लगाएं

बहुत सारे लोग कंडीशनर का इस्तेमाल बालों पर गलत तरह से करते हैं। इसकी वजह से भी बाल कमजोर होते हैं और जल्दी टूटने लगते हैं। ज्यादातर लोग बालों पर कंडीशनर लगाते हैं तो इसे बालों की जड़ों से लगाना शुरू करते हैं। ऐसा करने से बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। इसलिए बालों पर कंडीशनर उसकी लेंथ पर ही लगाएं।

hair care tips to break bad habits,harmful hair habits to avoid,common hair care mistakes,protecting your hair from damage,tips for healthy hair growth,how to prevent hair breakage,hair care routine for damaged hair,best hair care products for damaged hair,hair care habits to improve hair health,damaging habits to avoid for strong and healthy hair

गीले बालों में कंघी न करें

अधिकतर महिलायें गीले बालों में कंघी करना पसंद करती है। गीले बालों में अत्यधिक नमी होने के कारण बाल सुलझाने में आसानी होती है। लेकिन गीले बालों में कंघी करने से बाल कमजोर होकर टूटना शुरू कर देते हैं। गीले बालों में कंघी करने से बाल दो मुंहे भी हो जाते हैं। बालों को धोकर उन्हें टॉवल से अच्छी तरह पोंछ कर सूख जाने पर ही कंघी करनी चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य

यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत

ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त

जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर

UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी

सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो

‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट

अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा

ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री

Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस

Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद

मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात

रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज

बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब