न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अब नया भारत रिस्क लेता है... बर्लिन में PM मोदी की 13 बड़ी बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 मई सोमवार से 4 मई बुधवार तक यूरोप दौरे पर है। इस दौरान पीएम मोदी जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले जर्मनी पहुंचे, यहां उन्होंने जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज के साथ डेलिगेशन लेवल मीटिंग की।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 03 May 2022 8:47:35

अब नया भारत रिस्क लेता है... बर्लिन में PM मोदी की 13 बड़ी बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 मई सोमवार से 4 मई बुधवार तक यूरोप दौरे पर है। इस दौरान पीएम मोदी जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले जर्मनी पहुंचे, यहां उन्होंने जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज के साथ डेलिगेशन लेवल मीटिंग की। इसके बाद पीएम ने जर्मनी की राजधानी बर्लिन में रहने वाले भारतीय समुदाय को संबोधित किया। पीएम मोदी ने देश लोकल फॉर वोकल, स्टार्टअप, अनुच्छेद 370 हटाने, डीबीटी, रिफॉर्म, स्कोप, स्किल और स्पीड, सस्ता डाटा, और खादी के उत्पादन में वृद्धि के साथ ही अपनी उपलब्धियां बताईं। अपने संबोधन के बीच में उन्होंने कांग्रेस पर भी तंज कसा।

आपका प्यार और आशीर्वाद मेरी बहुत बड़ी ताकत

ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे मां भारती की संतानों से आज जर्मनी में आकर मिलने का अवसर मिला है। आपका प्यार और आशीर्वाद मेरी बहुत बड़ी ताकत है। आज का भारत मन बना चुका है, संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है। जब किसी देश का मन बन जाता है तो वो देश नए रास्तों पर भी चलता है और मनचाही मंजिलों को हासिल करके दिखाता है।

छोटे-छोटे शहरों को एयर रूट से जोड़ा जा रहा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत में छोटे-छोटे शहरों को एयर रूट से जोड़ा जा रहा है। मेट्रो कनेक्टिविटी पर आज जितना काम हो रहा है, उतना पहले कभी नहीं हुआ। साथ ही कहा कि रिफॉर्म के लिए इच्छाशक्ति का होना बेहद जरूरी है। सबकुछ वही है, फिर भी बेहतर नतीजे मिल रहे हैं। लोगों के जीवन से सरकार का दखल कम हो गया है। पहले वर्क इन प्रोग्रेस के बोर्ड लगे होते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है।

इंटरनेट कनेक्टिवटी पर ये कहा

पीएम मोदी ने बर्लिन में कहा कि भारत में जितनी फास्ट इंटरनेट कनेक्टिवटी है उतनी कहीं नहीं है। इतना ही नहीं, भारत में डेटा इतना सस्ता है, जितना बहुत से देशों के लिए तो अकल्पनीय है। 6 लाख गांवों में फाइबर नेटवर्क पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। पूरी दुनिया मे पिछले साल हुए रियल टाइम डिजिटल पेमेंट में से 40 फीसदी भागीदारी भारत की है। अब भारत छोटा नहीं सोचता है।

कौन सा पंजा था जो 85 पैसे घिस लेता था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाम लिए बिना कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब किसी प्रधानमंत्री को नहीं कहना पड़ेगा कि एक रुपया भेजता हूं तो 15 पैसे पहुंचता है। उन्होंने कहा वो कौन सा पंजा था जो 85 पैसे घिस लेता था। बता दें कि उनका इशारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तरफ था, जिन्होंने 90 के दशक में यह बयान दिया था।

डीबीटी ने एक खाई पाट दी है

डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि इससे सीधा हकदार के खाते में पैसा पहुंचता है। इसके जरिए 22 लाख करोड़ से अधिक रुपये सीधे हकदार के खाते में पहुंचा है। अब कोई भी बिचौलिय़ा नहीं है। कट मनी का काम खत्म हो गया है। डीबीटी के जरिए ट्रांसपेरेंसी आई है। बहुत बड़ी खाई पाट दी गई है।

अब नया भारत रिस्क लेता है

भारत में बदलते कारोबारी माहौल पर पीएम ने कहा कि नया भारत अब सिर्फ सिक्योर फ्यूचर की नहीं सोचता, बल्कि रिस्क लेता है, इनोवेट करता है, इन्क्युबेट करता है। मुझे याद है, 2014 के आसपास, हमारे देश में 200-400 ही स्टार्टअप्स हुआ करते थे। आज 68 हजार से भी ज्यादा स्टार्ट अप्स हैं, दर्जनों यूनिकार्न हैं। आज सरकार निवेशकों के पांवों में जंजीर डालकर नहीं, उनमें जोश भरकर, उन्हें आगे बढ़ा रही है।

5 साल में 1500 कानून खत्म किए

मोदी ने कहा कि आज कंपनी 24 घंटे में रजिस्टर हो जाती है। पहले किसी कंपनी को रजिस्टर करवाने के बाद लोग भूल जाते थे। उन्होंने साल 2013 का एक किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा कि जब मैं प्रचार करता था तो लोग मुझसे कहते थे कि तमाम कानून हैं। लेकिन मैंने कहा कि मैं हर दिन एक कानून खत्म करूंगा। पहले 5 साल में 1500 कानून खत्म कर दिए। उन्होंने कहा कि देश आजाद हो चुका है तो फिर जनता पर कानून का जंजाल नहीं होना चाहिए।

अनुच्छेद 370 का भी जिक्र किया

अनुच्छेद 370 का जिक्र करते हुए कहा कि पहले एक देश में दो संविधान थे। लेकिन 70 साल तक इस बारे में नहीं सोचा गया। 7 दशक बाद एक देश एक संविधान हो गया है। बर्लिन में पीएम ने कहा कि हम वन नेशन वन राशन लेकर आए हैं। क्योंकि पहले जबलपुर में रह रहे आदमी को जयपुर में राशन खरीदने में परेशानी होती थी, लेकिन अब ये समस्या का समाधान कर दिया गया है।

GST लेकर आए, कई टैक्स खत्म किए

टैक्स का जिक्र करते हुए कहा कि पहले हर राज्य का टैक्स लगता था, हर जगह उसे टैक्स देना था, लेकिन भारत में आज टैक्स की व्यवस्था एक जैसी हो गई है। मेक इन इंडिया भारत की ड्राइविंग भारत आज प्रोसेसिंग ही आसान नहीं कर रहा, बल्कि इन्वेस्टमेंट को भी सपोर्ट कर रहा है। उन्होंने कहा कि अगर हम गुड एंड सर्विसेस को देखें तो पिछले साल भारत से 50 लाख करोड़ का एक्सपोर्ट हुआ है। भारत ने कोविड काल में 150 से ज्यादा दवाई भेजकर कई लोगों की जिंदगियां बचाई हैं। जब हमने कोविड की वैक्सीन बना ली तो 100 से अधिक देशों की मदद की है।

भारत दुनिया का पेट भरने आगे आ रहा

मोदी ने कहा कि गेहूं की कमी का सामना पूरी दुनिया कर रही है। जब फूड सिक्योरिटी को लेकर बडे़-बड़े देश चिंतित हैं, तब भारत का किसान दुनिया का पेट भरने के लिए आगे आ रहा है। उन्होंने कहा कि हम संकट नहीं सॉल्यूशन लाते हैं। यही नए भारत की ताकत है। वोकल फॉर लोकल को लेकर पीएम ने कहा कि पहले लोग कहते थे कि भारत के लोगों में स्थानीय उत्पादों को लेकर गर्व की अनुभूति आई है। उन्होंने कहा कि जिसमें भारत के युवा का पसीना लगा हो, वह भारत का फैशन स्टेटमेंट होना चाहिए।

अब भारत छोटा नहीं सोचता

पीएम मोदी ने कहा, पहले जहां जाइए, वर्क इन प्रोग्रेस का बोर्ड लगा होता था। अब देश भी वही है, फाइल भी वही है, सरकारी मशीनरी भी वही है, लेकिन देश बदल गया है। अब भारत छोटा नहीं सोचता। भारत में इंटरनेट कनेक्टिविटी सबसे तेज है। अब 5जी आने वाली है। उन्होंने कहा कि भारत आज छोटा नहीं सोचता। रियल टाइम पेमेंट में सबसे अधिक भागीदारी भारत की है।

8 साल में खादी के उत्पादन में हुई इतनी बढ़ोतरी

खादी और नेता का चोली दामन का साथ था। खादी ने भारत में आजादी के आंदोलन को ताकत दी। लेकिन आजादी के बाद खादी का भी वही हाल हुआ जो आजादी के दीवानों के सपनों का हुआ। एक समय बाद खादी मृत्यु की कगार पर आकर खड़ी हो गई। लेकिन जब मैं गुजरात का सीएम बना तब मैंने खादी को प्रमोट किया तो देश ने इसे गले लगाया। आजादी के 75 साल बाद इस साल खादी का कारोबार 1 लाख करोड़ को पार कर गया है। 8 साल में खादी के उत्पादन में पौने दो सौ फीसदी की वृद्धि हुई है। बहुत सारी विधवा माताओं को रोजगार मिला है।

हम तो वसुधैव कुटुंबकम वाले लोग हैं

भारत का हर घर अब एलईडी का उपयोग कर रहा है। 37 करोड़ बल्ब ऊर्जा योजना में बांटे है। इससे 48 अरब किलो वॉट हर घंटे बिजली बची है। चार करोड़ टन कार्बन उत्सर्जन कम हुआ है। देश में 500 दिनों में 50 हजार तालाब बनेंगे या पुराने तालाबों को ठीक किया जाएगा। आप इस अभियान से जुड़ सकते हैं। आप जिस गांव से आए हैं वहां अमृत सरोवर बनाने में सहयोग करें। हम तो वसुधैव कुटुंबकम वाले लोग हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती