न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीते 24 घंटे में मिले 16906 नए कोरोना मरीज़, 45 की मौत

बीते 24 घंटे के दौरान देश भर में 16906 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इस दौरान 45 मरीजों की मौत भी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान 15,447 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। देशभर में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 1 लाख 32 हज़ार के पार पहुंच गई है। जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 3.68% हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 13 Jul 2022 10:39:18

बीते 24 घंटे में मिले 16906 नए कोरोना मरीज़, 45 की मौत

बीते 24 घंटे के दौरान देश भर में 16906 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इस दौरान 45 मरीजों की मौत भी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान 15,447 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। देशभर में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 1 लाख 32 हज़ार के पार पहुंच गई है। जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 3.68% हो गई है।

दिल्ली में मंगलवार को कोविड-19 के 400 नए मामले सामने आए और संक्रमण दर 2.92% रही जबकि एक मरीज की मृत्यु हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में कहा गया है कि नए मामलों के साथ दिल्ली में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19,41,415 हो गई है और मृतक संख्या 26,285 पर बनी रही। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को कोविड​​​​-19 के 280 मामले सामने आए थे लेकिन किसी मरीज की मौत नहीं हुई थी। सोमवार को यहां संक्रमण दर 4.21% थी।

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 385 नए मामले आए जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11,56,904 हो गई। मंगलवार को सात लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दी गई। राज्य में मंगलवार को एक मरीज की मृत्यु हुई। रायपुर से 69, दुर्ग से 53, राजनांदगांव से 38 और शेष मामले अन्य जिलों से आए हैं। छत्तीसगढ़ में अब तक 11,56,904 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 11,40,959 स्वस्थ हो चुके हैं।

पश्चिम बंगाल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए पांचवें निगरानी सर्वे में पाया गया कि राज्य के 9 जिलों में कोविड-19 संक्रमण दर पिछले सप्ताह 10% से अधिक थी। 7-8 जुलाई के बीच किए गए सर्वे से पता चला है कि कुछ क्षेत्रों में जांच संक्रमण दर भी 20% को पार कर गई है। अधिकारी ने कहा कि इन निष्कर्षों ने विभाग को कम से कम 11 स्थानों को ‘रेड जोन’ के रूप में चिह्नित करने के लिए बाध्य किया। सिर्फ मुर्शिदाबाद एकमात्र जिला है जहां संक्रमण दर एक प्रतिशत से कम है। सर्वे में पता चला कि नंदीग्राम ‘स्वास्थ्य जिले’ में, टीपीआर 24.6% था, इसके बाद उत्तर 24 परगना में 23.75% और दार्जिलिंग में 19.10% था। सर्वे में पाया गया कि उत्तर दिनाजपुर 16.25% संक्रमण दर के साथ चौथे स्थान पर है। सर्वे में यह पता चला कि पश्चिम बर्धमान में टीपीआर 18.56% था, जबकि कलिम्पोंग में यह 17.85% और बशीरहाट ‘स्वास्थ्य जिले’ में 14.38% था। इसके अनुसार हावड़ा का टीपीआर 14.23% है, इसके बाद पूर्वी बर्धमान में 14.14%, कोलकाता में 13.13% और नदिया में 10.15% है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’

ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट

हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी

महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज

‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’

‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल

सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे

रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल

Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान

नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज

माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद