न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मेरठ: 50 साल पुराना तीन मंजिला मकान गिरा, 10 घायल, 10 के दबे होने की आशंका

मेरठ स्थित लोहिया नगर थाना क्षेत्र के जाकिर कॉलोनी गली नंबर सात में एक 50 साल पुराना तीन मंजिला मकान गिर गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 14 Sep 2024 8:22:13

मेरठ: 50 साल पुराना तीन मंजिला मकान गिरा, 10 घायल, 10 के दबे होने की आशंका

मेरठ। यूपी के मेरठ में बड़ा हादसा हो गया है जिसमें 10 लोगों के घायल होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक मेरठ की जाकिर कॉलोनी क्षेत्र में गली नंबर 6 के पास एक तीन मंजिला मकान भरभरा कर गिरा। आठ से दस लोगों के दबे होने की संभावना है। आलाधिकारी मौके पर मौजूद हैं। दो लोगों को रेस्क्यू किया गया है। फायर विभाग समेत अन्य. विभाग राहत कार्य में जुटे। लेकिन अंधेरा बढ़ रहा है और फिलहाल हल्की-हल्की बारिश हो रही है, जिसके चलते बचाव और राहत कार्य में समस्या आ सकती है इसके अलावा छोटी गलियां होने की वजह से बड़ी मशीन बचाओ और राहत कार्य में नहीं पहुंच पा रही है स्थानीय लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद मेरठ के लोहियानगर में बिल्डिंग गिरने के हादसे का संज्ञान लिया और हादसे में घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

हादसे के बाद राहत और बचाव का काम जारी है, जो मकान गिरा है उसके मालिक का नाम नफ्फो अलाउद्दीन है। इस मकान के नीचे डेयरी चल रही थी। मेरठ संभाग की कमिश्नर सेल्वा कुमारी ने हादसे पर कहा, "ज़ाकिर कॉलोनी में एक इमारत गिरने से इसके नीचे 8-10 लोग दबे हुए हैं। पुलिस और दमकल अधिकारी बचाव अभियान चला रहे हैं, सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीम को सूचित कर दिया गया है।"

वहीं मेरठ के एडीजी डीके ठाकुर ने कहा कि हादसे में आठ लोगों के दबे होने की आशंका है। अमरोहा और सहारनपुर से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई हैं। इस हादसे की मॉनिटरिंग मुख्यमंत्री खुद कर रहे हैं और राहत और बचाव का काम जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप