न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मौलाना का दावा - महाकुंभ की जमीन 'वक्फ' संपत्ति; साध्वी ऋतंभरा का पलटवार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी के बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है। मौलाना ने दावा किया है कि महाकुंभ के आयोजन वाली भूमि वक्फ बोर्ड की संपत्ति है। इस पर परम शक्ति पीठ और वात्सल्यग्राम की संस्थापक साध्वी ऋतंभरा ने कड़ा जवाब दिया है।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Mon, 06 Jan 2025 9:17:56

मौलाना का दावा - महाकुंभ की जमीन 'वक्फ' संपत्ति; साध्वी ऋतंभरा का पलटवार

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ 2025 की तैयारियां जोरों पर हैं। देशभर से साधु-संत और श्रद्धालु इस आयोजन के लिए जुटने लगे हैं। इस बीच, ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी के बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है। मौलाना ने दावा किया है कि महाकुंभ के आयोजन वाली भूमि वक्फ बोर्ड की संपत्ति है। इस पर परम शक्ति पीठ और वात्सल्यग्राम की संस्थापक साध्वी ऋतंभरा ने कड़ा जवाब दिया है।

मौलाना का दावा

मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने कहा, "जहां महाकुंभ की तैयारियां हो रही हैं, वह 54 बीघा जमीन वक्फ बोर्ड की है। मुसलमानों ने सहिष्णुता दिखाते हुए कोई आपत्ति नहीं जताई। लेकिन दूसरी ओर, अखाड़ा परिषद और अन्य संत मुसलमानों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा रहे हैं। यह संकीर्ण मानसिकता है, जिसे छोड़ना चाहिए।"

साध्वी ऋतंभरा का पलटवार

मौलाना के बयान पर साध्वी ऋतंभरा ने रविवार को प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "जिन्होंने धर्म के आधार पर देश को बांटा, वे अब वक्फ बोर्ड की आड़ में भारत की भूमि पर कब्जा करने की साजिश रच रहे हैं। इस साजिश को तुरंत रोका जाना चाहिए। महाकुंभ पर राजनीति करना अनुचित है। यह धर्म और पुण्य का आयोजन है।" ऋतंभरा ने आगे कहा, "वक्फ बोर्ड की सभी संपत्तियों को सरकार के अधीन कर देना चाहिए। महाकुंभ सभी धर्मों के लोगों के लिए है, इसमें सभी को शामिल होना चाहिए।" उन्होंने इस पवित्र आयोजन को विवाद से दूर रखने की अपील की।

कब से शुरू होगा महाकुंभ 2025?

प्रयागराज में महाकुंभ 2025 का आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक होगा। यह आयोजन हिंदू धर्म के सबसे पवित्र और ऐतिहासिक मेलों में से एक है। महाकुंभ में लाखों श्रद्धालु स्नान कर धर्म और मोक्ष की प्राप्ति का अवसर पाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप