न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉक्स ऑफिस पर ‘जाट’ और ‘केसरी 2’ के बीच कांटे की टक्कर, जानें संडे को किसने मारी बाजी

सनी देओल की जाट और अक्षय कुमार की केसरी 2 में बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। जानिए संडे के दिन किस फिल्म ने मारी बाजी और कौन बना आगे बढ़ने का दावेदार।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 21 Apr 2025 11:15:12

बॉक्स ऑफिस पर ‘जाट’ और ‘केसरी 2’ के बीच कांटे की टक्कर, जानें संडे को किसने मारी बाजी

बॉलीवुड के दो बड़े सितारों सनी देओल और अक्षय कुमार के बीच इन दिनों सिनेमाघरों में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां सनी देओल की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘जाट’ ने दर्शकों को सिनेमाघरों की ओर खींचा है, वहीं दूसरी ओर अक्षय कुमार की देशभक्ति से भरपूर फिल्म ‘केसरी 2’ भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि संडे को दोनों में से किसने बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारी।

तीसरे दिन ‘केसरी 2’ की कमाई

‘केसरी 2’ जलियांवाला बाग हत्याकांड की पृष्ठभूमि पर आधारित है। करण सिंह त्यागी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ आर. माधवन और अनन्या पांडे जैसे सितारों ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म को देशभक्ति की भावना और मजबूत कहानी के चलते दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस की बात करें तो ‘केसरी 2’ ने पहले दिन 7.75 करोड़ की कमाई से शुरुआत की, जबकि दूसरे दिन इसने 6.24 करोड़ का बिजनेस किया। लेकिन रविवार को फिल्म की कमाई में उछाल आया और इसने 12.25 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया। इस तरह तीन दिनों में ‘केसरी 2’ की कुल कमाई 29.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

11वें दिन ‘जाट’ की कमाई

सनी देओल की फिल्म ‘जाट’, जो साउथ स्टाइल एक्शन थ्रिलर है, उसमें रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह ने भी दमदार रोल निभाए हैं। फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं और अब तक इसका प्रदर्शन मजबूत रहा है। पहले हफ्ते में फिल्म ने 61.65 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद नौवें दिन 4 करोड़, दसवें दिन 3.75 करोड़ और अब रविवार को यानी 11वें दिन फिल्म ने 5.65 करोड़ का कारोबार किया है। इस तरह फिल्म की कुल कमाई 75.05 करोड़ रुपये हो गई है।

संडे को ‘केसरी 2’ ने मारी बाजी

रविवार की कमाई के आंकड़ों को देखा जाए तो अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ ने सनी देओल की ‘जाट’ पर बाजी मार ली है। जहां ‘केसरी 2’ ने 12.25 करोड़ रुपये कमाए, वहीं ‘जाट’ ने 5.65 करोड़ का कारोबार किया। हालांकि, अब तक की कुल कमाई के मामले में ‘जाट’ अभी भी आगे है, लेकिन ‘केसरी 2’ की तेजी आने वाले समय में इस मुकाबले को रोचक बना सकती है।

किस फिल्म की स्थिति बेहतर?

जहां ‘जाट’ की कुल लागत 100 करोड़ रुपये है और उसने अब तक 67% रिकवरी कर ली है, वहीं ‘केसरी 2’ का बजट करीब 150 करोड़ रुपये है और तीन दिन में ही फिल्म ने 29 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अगर शुरुआती ट्रेंड की बात करें तो ‘केसरी 2’ की ओपनिंग तेजी से हुई है और यह ‘जाट’ को टक्कर दे रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि दोनों में से कौन सी फिल्म पहले अपने बजट की भरपाई करती है और बॉक्स ऑफिस पर लंबी रेस का घोड़ा साबित होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा प्रशासनिक कदम, 17 वर्षों से अयोध्या में तैनात RMO अर्जुन देव का हुआ तबादला
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा प्रशासनिक कदम, 17 वर्षों से अयोध्या में तैनात RMO अर्जुन देव का हुआ तबादला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
'वेलकम टू द जंगल' ने चौथे दिन भी बनाए रखी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़; दुनियाभर में कमाए 106 करोड़
'वेलकम टू द जंगल' ने चौथे दिन भी बनाए रखी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़; दुनियाभर में कमाए 106 करोड़
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर चंपत राय का पहला बयान, बोले- हेराफेरी में नहीं था कोई हाथ; नैतिक जिम्मेदारी जरूर स्वीकार
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर चंपत राय का पहला बयान, बोले- हेराफेरी में नहीं था कोई हाथ; नैतिक जिम्मेदारी जरूर स्वीकार
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, बार एसोसिएशन ने पैरवी से किया इनकार
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, बार एसोसिएशन ने पैरवी से किया इनकार
Amarnath Yatra 2026: बारिश और बर्फबारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 15 जरूरी सामान
Amarnath Yatra 2026: बारिश और बर्फबारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 15 जरूरी सामान