न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

केरल में वक्फ जमीन पर सियासी घमासान, मुख्यमंत्री विजयन ने IUML पर लगाया कब्जे का आरोप

केरल के कन्नूर जिले में सर सैयद कॉलेज को दी गई वक्फ जमीन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने IUML पर वक्फ संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश का आरोप लगाया है, जिससे राज्य में राजनीतिक तनाव बढ़ गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 20 Apr 2025 4:09:58

केरल में वक्फ जमीन पर सियासी घमासान, मुख्यमंत्री विजयन ने IUML पर लगाया कब्जे का आरोप

केरल के कन्नूर जिले में स्थित सर सैयद कॉलेज को दी गई वक्फ जमीन को लेकर राज्य में जबरदस्त राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने इस मामले में अपने सहयोगी दल इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने IUML पर 25 एकड़ वक्फ जमीन पर "कब्जा करने की कोशिश" का आरोप लगाया है।

विवाद की जड़ में है तलिपरम्बा जमात मस्जिद के स्वामित्व वाली वह जमीन, जिसे वर्ष 1967 में सर सैयद कॉलेज को लीज़ पर दिया गया था। उस वक्त वक्फ संपत्ति के प्रबंधक केवी सईनुद्दीन हाजी थे। कॉलेज का संचालन IUML से जुड़ी संस्था करती है और प्रबंधन का कहना है कि वे 1967 से लगातार उस जमीन का टैक्स भर रहे हैं।

हालांकि, 2021 में दो व्यक्तियों ने शिकायत करते हुए कहा कि जमीन पर टैक्स मस्जिद को देना चाहिए, न कि कॉलेज को। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए तालिपरम्बा के राजस्व अधिकारी ने संपत्ति के सरकारी दस्तावेज़ में मालिकाना नाम कॉलेज से बदलकर मस्जिद के नाम कर दिया।

इसके बाद कॉलेज प्रबंधन ने केरल हाईकोर्ट में एक हलफनामा दाखिल किया, जिसमें कहा गया कि संबंधित मस्जिद वक्फ संपत्ति नहीं है, बल्कि यह नारिकोट्टु एत्तिशेरी इलम नामक निजी स्वामित्व वाली संपत्ति है। इसी हलफनामे को लेकर विवाद और गहरा गया है।

मुख्यमंत्री विजयन ने IUML नेतृत्व से सवाल किया कि जब केंद्र सरकार वक्फ संपत्तियों के अधिग्रहण के लिए नया कानून ला रही है, तब IUML जैसी पार्टी की तरफ से ऐसा विरोधाभासी रुख क्यों अपनाया जा रहा है? उन्होंने कहा, "जब देशभर में वक्फ जमीनों को लेकर चिंता है, ऐसे समय IUML नेतृत्व के इस रुख से जनता में गहरा असंतोष है।"

विवाद पर सफाई देते हुए कॉलेज के महासचिव महमूद अल्लमकुलम ने कहा कि हलफनामे में कहीं भी यह नहीं कहा गया कि जमीन वक्फ नहीं है। उन्होंने दावा किया कि कॉलेज को बदनाम करने के लिए कुछ लोग साजिश रच रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत