न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भीलवाड़ा की कृषि मंडी में खाद्य तेल गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख

राजस्थान के भीलवाड़ा में रविवार को सुभाषनगर की कृषि उपज मंडी स्थित खाद्य तेल गोदाम में भीषण आग लग गई। करीब 80 लाख रुपये का तेल जलकर खाक हो गया। दमकल की पांच गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को कारण माना जा रहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 20 Apr 2025 11:47:54

भीलवाड़ा की कृषि मंडी में खाद्य तेल गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख

राजस्थान के भीलवाड़ा शहर से रविवार दोपहर एक बड़ी घटना सामने आई, जहां सुभाषनगर थाना क्षेत्र स्थित कृषि उपज मंडी के भीतर बने एक खाद्य तेल गोदाम में भीषण आग लग गई। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आग की ऊंची लपटें दूर से ही दिखाई देने लगीं। सूचना मिलते ही नगर निगम की पांच दमकल गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

जानकारी के अनुसार, रविवार होने के कारण बालाजी ट्रेडिंग कंपनी के इस गोदाम में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। आग लगने की सूचना सबसे पहले आसपास के व्यापारियों को लगी, जिन्होंने टिनशेड से उठती लपटें देखीं और तत्काल फायर ब्रिगेड तथा पुलिस को सूचना दी। गोदाम की ऊपरी छत पर टीन शेड लगा हुआ था, जिसे पहले लोडर मशीन से हटाया गया ताकि आग पर पानी सीधे डाला जा सके।

दमकल कर्मियों ने करीब दस बार पानी के फेरे लगाकर आग को पूरी तरह बुझाया। हालांकि तब तक गोदाम में रखा करीब 80 लाख रुपये मूल्य का खाद्य तेल पूरी तरह जल चुका था। इस हादसे के दौरान मंडी में भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए, जिससे प्रशासन को भीड़ नियंत्रण में दिक्कत हुई।

सुभाषनगर थाना प्रभारी शिवराज गुर्जर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आग के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को संभावित कारण माना जा रहा है। चूंकि गोदाम में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील खाद्य तेल भरा हुआ था, इस वजह से आग ने बहुत तेजी से विकराल रूप ले लिया। धुएं और आग का गुबार दो किलोमीटर दूर से भी साफ देखा जा रहा था।

फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक टीमें मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई हैं और व्यापारियों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?