न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : पंचायतों के पुनर्गठन पर सख्त हुआ पंचायत राज विभाग, पारदर्शिता के निर्देश, कांग्रेस ने लगाए भेदभाव के आरोप

राजस्थान में ग्राम पंचायतों और पंचायत समितियों के पुनर्गठन को लेकर राजनीतिक विवाद गहराता जा रहा है। कांग्रेस ने भाजपा पर पक्षपात और मनमानी के आरोप लगाए हैं, वहीं पंचायत राज विभाग ने प्रक्रिया को पारदर्शी और नियमों के अनुसार करने के निर्देश दिए हैं। प्रस्तावों की पुनः समीक्षा की जाएगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 20 Apr 2025 11:47:51

राजस्थान : पंचायतों के पुनर्गठन पर सख्त हुआ पंचायत राज विभाग, पारदर्शिता के निर्देश, कांग्रेस ने लगाए भेदभाव के आरोप

जयपुर। राजस्थान में ग्राम पंचायतों और पंचायत समितियों के पुनर्गठन को लेकर उठे राजनीतिक विवाद के बीच अब पंचायत राज विभाग भी सक्रिय हो गया है। कांग्रेस की ओर से लगाए गए पक्षपात और मनमानी के आरोपों के बाद विभाग ने जिलों के अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि पुनर्गठन की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निर्धारित मापदंडों के अनुसार की जाए।

पंचायत राज आयुक्त जोगाराम ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखते हुए कहा है कि ग्राम पंचायतों और समितियों के पुनर्गठन से जुड़े प्रस्ताव तयशुदा नियमों के अनुसार ही तैयार किए जाएं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आमजन से प्राप्त आपत्तियों के अवलोकन में कई स्थानों पर मानकों से अतिरिक्त ढील बरतते हुए प्रस्ताव प्रकाशित किए गए हैं, जो चिंताजनक है। ऐसे में अब प्रकाशित प्रस्तावों की पुनः समीक्षा की जाएगी और केवल उन्हीं आपत्तियों को स्वीकार किया जाएगा जो निर्धारित मानकों के अंतर्गत हों।

कांग्रेस का आरोप : "कमेटी कर रही है राजनीतिक मनमानी"

इधर कांग्रेस ने भाजपा द्वारा गठित तीन सदस्यीय पुनर्गठन समिति पर सवाल उठाए हैं। इस समिति में शामिल पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी और पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आरोप लगाए कि यह समिति अधिकारियों पर दबाव बनाकर अपने अनुसार पुनर्गठन करवा रही है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ बताया और कहा कि तय मानकों की अनदेखी की जा रही है।

आपत्तियों में भी दिखा असंतोष

पंचायत राज विभाग को भेजी गई आपत्तियों में भी कांग्रेस सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने भेदभाव और पक्षपात के आरोप लगाए। कई मामलों में ग्राम पंचायतों के सीमांकन और जनसंख्या अनुपात को लेकर आपत्तियां जताई गई हैं। नेताओं ने आरोप लगाया कि कुछ जिलों में राजनीतिक दबाव में पुनर्गठन हुआ है, जिससे पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं।

कार्यकाल समाप्त, चुनाव अधर में

प्रदेश में फिलहाल 11,310 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें से 6759 पंचायतों का कार्यकाल जनवरी में ही खत्म हो चुका है, 704 का मार्च में और 3847 का कार्यकाल सितंबर में समाप्त होगा। इसके बावजूद सरकार ने वहां प्रशासक की नियुक्ति नहीं कर पुरानी सरपंच व्यवस्था को ही बरकरार रखा है।

वन स्टेट, वन इलेक्शन की तैयारी

राज्य सरकार इस बार 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' के सिद्धांत पर एक साथ सभी पंचायतों में चुनाव कराने की योजना बना रही है। हालांकि इसके लिए पुनर्गठन की प्रक्रिया समय पर और पारदर्शिता से पूरी करना जरूरी है। वहीं संविधान के 73वें संशोधन के अनुसार, पंचायतों का कार्यकाल ना घटाया जा सकता है, ना ही बढ़ाया, बावजूद इसके चुनावों में देरी ने प्रशासनिक तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इस पूरे मसले पर अब सभी की निगाहें पंचायत राज विभाग की अगली कार्रवाई और सरकार के रुख पर टिकी हुई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?