न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: बड़े स्तर पर नौकरशाही में बदलाव की तैयारी, कई कलेक्टर और वरिष्ठ अफसरों के हो सकते हैं तबादले

राजस्थान में आने वाले दिनों में आईएएस अफसरों के बड़े फेरबदल की पूरी संभावना है। सरकार के लिए यह एक अहम मौका है कि वह अपनी प्रशासनिक छवि को मज़बूत करे और विकास योजनाओं को समय पर अमल में लाने के लिए एक मजबूत अफसरशाही तैयार करे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 20 Apr 2025 11:47:47

राजस्थान: बड़े स्तर पर नौकरशाही में बदलाव की तैयारी, कई कलेक्टर और वरिष्ठ अफसरों के हो सकते हैं तबादले

जयपुर। राज्य सरकार द्वारा की गई बजट घोषणाओं को धरातल पर उतारने और प्रशासन में पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राजस्थान सरकार नौकरशाही में व्यापक फेरबदल की तैयारी में है। सरकार से जुड़े विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची तैयार हो चुकी है, और अब सिर्फ मुख्यमंत्री की अंतिम मंजूरी का इंतजार है। यह सूची कभी भी जारी की जा सकती है।

कई जिलों के कलेक्टर बदले जाने की संभावना

सूत्रों की मानें तो इस तबादला सूची में कई जिलों के कलेक्टरों को बदले जाने की संभावना है। हाल ही में सचिवालय में हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कुछ कलेक्टरों की कार्यशैली पर मुख्य सचिव ने असंतोष जताया था। साथ ही ruling पार्टी के कई विधायक और मंत्री भी अपने जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों के कामकाज से असंतुष्ट हैं और उन्होंने सीएम से प्रशासनिक फेरबदल की मांग की है। इसे देखते हुए कई जिलों में प्रशासनिक नेतृत्व में बदलाव लगभग तय माना जा रहा है।

गहलोत सरकार के समय से जमे अफसरों की भी होगी अदला-बदली

राज्य में सत्ता परिवर्तन के डेढ़ साल बाद भी कई वरिष्ठ अधिकारी पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय से ही महत्वपूर्ण पदों पर कायम हैं। इनमें गृह, वित्त, शिक्षा और कर जैसे विभाग शामिल हैं। ऐसे में अब इन पदों पर भी नई नियुक्तियों की संभावना जताई जा रही है।

• आनंद कुमार, एसीएस गृह, अक्टूबर 2022 से पदस्थ

• अखिल अरोड़ा, एसीएस वित्त, नवंबर 2020 से पद पर

• आशुतोष गुप्ता, चीफ कंट्रोलर, आरपीएससी

• रामदयाल मीणा, सदस्य, कर बोर्ड

• एमएल चौहान, एडिशनल डायरेक्टर, HCM रीपा, उदयपुर

इन सभी को अब अन्य विभागों में स्थानांतरित किया जा सकता है ताकि नई ऊर्जा और दृष्टिकोण के साथ कार्यों को गति दी जा सके।

प्रतिनियुक्ति पर गए अफसरों से भी राज्य सरकार को परेशानी

राज्य में वरिष्ठ आईएएस अफसरों की कमी के बीच 19 अधिकारी केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर हैं, और एक जम्मू-कश्मीर में तैनात हैं।

केंद्र में तैनात प्रमुख अधिकारी

वी श्रीनिवास, रजत मिश्रा, तन्मय कुमार, रोहित कुमार, रोली सिंह, राजीव सिंह ठाकुर, मुग्धा सिन्हा, टीना सोनी, गौरव गोयल, सिद्धार्थ महाजन, मुक्तानंद अग्रवाल, प्रकाश राजपुरोहित, आशीष गुप्ता आदि। इनमें से चार अधिकारी इसी साल 2025 में दिल्ली गए हैं, जिससे राज्य में अनुभवी अफसरों की कमी और भी गंभीर हो गई है।

'होमवर्क पूरा, अब निर्णय का समय': राजनीतिक विश्लेषक

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, “विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद अब सरकार के सामने चुनौती है कि बजट में की गई घोषणाओं को अमल में कैसे लाया जाए। इसके लिए प्रशासन में तेजी लाने वाले और जवाबदेह अधिकारियों की जरूरत है।” वैसे भी अप्रैल माह परंपरागत रूप से तबादलों का समय होता है, ऐसे में अब देर नहीं करनी चाहिए।

विश्लेषकों का यह भी कहना है कि अब समय आ गया है कि पूर्व सरकार के समय से जमे अफसरों की जगह नई टीम को मौका मिले, ताकि प्रशासनिक कार्यों में नयापन और गति दोनों सुनिश्चित की जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?