न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनुराग कश्यप पर जातिगत टिप्पणी का आरोप, जयपुर में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

जयपुर में फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप के खिलाफ जातिसूचक टिप्पणी के आरोप में बजाज नगर थाने में केस दर्ज किया गया है। BNS की धारा 196(1)(ए) और 352 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 20 Apr 2025 11:47:43

अनुराग कश्यप पर जातिगत टिप्पणी का आरोप, जयपुर में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

जयपुर। फिल्म निर्देशक और लेखक अनुराग कश्यप एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक जाति विशेष के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर जयपुर के बजाज नगर थाने में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच फिलहाल पुलिस के स्तर पर जारी है।

बजाज नगर थाना पुलिस के एएसआई इंद्राज ने बताया कि यह मुकदमा जयपुर के बरकत नगर स्थित शिव कॉलोनी निवासी अनिल चतुर्वेदी की शिकायत पर दर्ज किया गया है। शिकायत में आरोप है कि अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर जातिसूचक और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया, जिससे संबंधित समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।

मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196(1)(ए) और 352 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।

क्या कहती हैं संबंधित धाराएं?

धारा 196(1)(ए) के तहत यदि कोई व्यक्ति धर्म, जाति, भाषा या जन्मस्थान के आधार पर समुदायों के बीच शत्रुता, घृणा या विद्वेष फैलाने की कोशिश करता है, तो यह अपराध माना जाता है। यह अपराध बोलकर, लिखित रूप में, संकेतों या इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से किया जा सकता है। दोषी पाए जाने पर तीन साल तक की जेल, जुर्माना या दोनों का प्रावधान है।

बताया जा रहा है कि अनुराग कश्यप के खिलाफ मध्यप्रदेश समेत देश के कुछ अन्य हिस्सों में भी इसी मामले को लेकर केस दर्ज किए गए हैं। जयपुर में दर्ज यह मामला भी उन्हीं में एक कड़ी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?