न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शादी की 18वीं सालगिरह पर ऐश्वर्या राय बच्चन ने पति अभिषेक बच्चन पर ऐसे लुटाया प्यार, फैंस का दिल खुश

बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल में से एक एक्टर अभिषेक बच्चन और पूर्व मिस वर्ल्ड व एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने रविवार को अपनी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 21 Apr 2025 11:32:19

शादी की 18वीं सालगिरह पर ऐश्वर्या राय बच्चन ने पति अभिषेक बच्चन पर ऐसे लुटाया प्यार, फैंस का दिल खुश

बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल में से एक एक्टर अभिषेक बच्चन और पूर्व मिस वर्ल्ड व एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने रविवार को अपनी शादी की 18वीं सालगिरह मनाई। इस मौके पर उन्हें चाहने वाले प्रशंसकों और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। वे 20 अप्रैल 2007 को विवाह बंधन में बंधे थे। ऐश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम पर अभिषेक और अपनी बेटी आराध्या संग फोटो शेयर कर खुशी जताई। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में हार्ट वाली इमोजी शेयर की। जहां आराध्या अपनी मां को हग करती नजर आ रही हैं तो वहीं अभिषेक बेटी के कंधे पर हाथ रखे हैं।

इस फैमिली फोटो में तीनों स्माइल कर रहे हैं। तीनों ने व्हाइट कलर का आउटफिट कैरी किया है। ऐश्वर्या ने इस फोटो को शेयर करते हुए व्हाइट हार्ट इमोजी पोस्ट की। सोशल मीडिया पर यह फोटो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है। पिछले कुछ समय से अभिषेक और ऐश्वर्या में अनबन को लेकर खबरें चल रही थीं। ऐसे में उन्हें एक बार फिर साथ देख फैंस का मन खुशियों से भर गया। एक यूजर ने लिखा, “आखिरकार सब ठीक हो गया...परिवार से ज्यादा जरूरी कुछ नहीं है।” दूसरे यूजर ने कहा, “इतने लंबे समय के बाद आप लोगों को एक साथ एक फ्रेम में देखकर बहुत खुशी हुई।”

तीसरे ने लिखा, “कहां गए वो लोग जो कह रहे थे कि ये तलाक लेने वाले हैं? देखो दोनों साथ कितने खुश है।” चौथे ने कहा, “आप दोनों की किसी की नजर न लगे।” उल्लेखनीय है कि हाल ही कजिन की शादी में अभिषेक, ऐश्वर्या और अराध्या तीनों को ‘बंटी और बबली’ फिल्म के लोकप्रिय गाने 'कजरा रे' पर डांस करते हुए देखा गया था, जिसका वीडियो भी खूब वायरल हुआ।

इन बातों से लगा था कि ट्रैक से उतर गया है ऐश्वर्या और अभिषेक का रिश्ता

पिछले साल कई चीजें ऐसी घटित हुईं जिन्हें देख लोगों को लग रहा था कि ऐश्वर्या और अभिषेक या तो अलग हो चुके हैं या उनका तलाक होने वाला है। लगातार अटकलें लगती रहीं, लेकिन बीच-बीच में कुछ ऐसे संकेत मिले जिनसे उनके फैंस की जान में जान आई जो चाहते हैं कि यह जोड़ी हमेशा एक बनी रहे। दरअसल कई इवेंट्स में ऐश्वर्या को बच्चन परिवार से अलग देखा गया। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के वेडिंग फंक्शन में ऐश्वर्या व आराध्या, बच्चन फैमिली से अलग थे।

इसके अलावा परिवार के सदस्यों के जन्मदिन या मैरिज एनिवर्सरी के मौके पर विश नहीं करने से उनमें दूरियां नजर आईं। साथ ही कुछेक मौकों पर अभिषेक और ऐश्वर्या ने अलग-अलग विदेश यात्रा की। ऐश्वर्या के अपनी सास जया और ननद श्वेता नंदा बच्चन से विवाद की आशंकाओं ने जोर पकड़ा। कभी कहा गया कि ऐश्वर्या अपनी मां के साथ रहने लगी हैं। अमिताभ बच्चन भी ‘कौन बनेगा करोड़पति’ शो और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐश्वर्या व आराध्या का उल्लेख करने से बचते दिखे। यहां तक कि अभिषेक का नाम एक फिल्म में उनके साथ काम करने वालीं एक्ट्रेस निमरत कौर से जोड़ा गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा प्रशासनिक कदम, 17 वर्षों से अयोध्या में तैनात RMO अर्जुन देव का हुआ तबादला
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा प्रशासनिक कदम, 17 वर्षों से अयोध्या में तैनात RMO अर्जुन देव का हुआ तबादला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
'वेलकम टू द जंगल' ने चौथे दिन भी बनाए रखी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़; दुनियाभर में कमाए 106 करोड़
'वेलकम टू द जंगल' ने चौथे दिन भी बनाए रखी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़; दुनियाभर में कमाए 106 करोड़
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर चंपत राय का पहला बयान, बोले- हेराफेरी में नहीं था कोई हाथ; नैतिक जिम्मेदारी जरूर स्वीकार
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर चंपत राय का पहला बयान, बोले- हेराफेरी में नहीं था कोई हाथ; नैतिक जिम्मेदारी जरूर स्वीकार
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, बार एसोसिएशन ने पैरवी से किया इनकार
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, बार एसोसिएशन ने पैरवी से किया इनकार
Amarnath Yatra 2026: बारिश और बर्फबारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 15 जरूरी सामान
Amarnath Yatra 2026: बारिश और बर्फबारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 15 जरूरी सामान