न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दिशा की बहन खुशबू ने बचाई बच्ची की जान, शेयर किया वीडियो, धनुष की फिल्म की शूटिंग के दौरान लगी आग

एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन और पूर्व आर्मी ऑफिसर खुशबू पाटनी एक मासूम बच्ची की जान बचाकर लोगों की तारीफ पा रही हैं। खुशबू...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 20 Apr 2025 8:26:38

2 News : दिशा की बहन खुशबू ने बचाई बच्ची की जान, शेयर किया वीडियो, धनुष की फिल्म की शूटिंग के दौरान लगी आग

एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन और पूर्व आर्मी ऑफिसर खुशबू पाटनी एक मासूम बच्ची की जान बचाकर लोगों की तारीफ पा रही हैं। खुशबू ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए पूरी घटना के बारे में बताया। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्ची खंडहर जैसी जगह में कीचड़ से लिपटी हुई रो रही है। दावा किया गया है कि किसी ने इस मासूम को खुशबू के घर के पीछे बने खंडहर में फेंक दिया था। उसकी आवाज सुनने के बाद खुशबू और उनकी मां वहां पहुंचीं। खुशबू ने बताया कि उनकी मां ने सबसे पहले बच्ची के रोने की आवाज सुनी। जब वे मौके पर पहुंचीं, तो देखा कि बच्ची बुरी तरह कीचड़ में सनी हुई थी और जोर-जोर से रो रही थी।

उन्होंने बच्ची को उठाया, साफ किया और तुरंत उसे दूध पिलाया। दिशा ने वीडियो में बच्ची के शरीर पर घाव भी दिखाए और कहा कि अगर आप बरेली से हैं और ये आपकी बच्ची है, तो बताइए इसे यहां क्यों छोड़ दिया गया? शर्म आती है ऐसे मां-बाप पर। खुशबू ने बच्ची का नाम 'राधा' रखा और कहा कि वह आगे भी उसकी देखरेख करती रहेंगी। खुशबू ने यह पक्का किया कि बच्ची को सही इलाज मिले और उसे बरेली पुलिस को सौंप दिया, ताकि उसकी सुरक्षा और कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित हो सके।

खुशबू ने पोस्ट करते हुए लिखा, “जाको राखे साइयां, मार सके न कोय। मुझे उम्मीद है कि अधिकारी बच्ची का ख्याल रखेंगे और सभी नियमों के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी।” खुशबू ने अपनी पोस्ट में बरेली पुलिस, उत्तर प्रदेश पुलिस, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को टैग करते हुए अपील की और लिखा, “प्लीज हमारे देश में बालिकाओं को बचाइए! कब तक चलेगा ये सब?

मैं इस बात का ख्याल रखूंगी कि बच्ची सही हाथों में जाए और उसकी जिंदगी समृद्ध हो।” वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जो भी यह वीडियो देख रहा है वो भावुक हुए जा रहा है। लोगों को दुख हो रहा है कि इतनी छोटी सी बच्ची को ऐसे सताने वाले कौन हैं। दूसरी ओर वे खुशबू को इस सराहनीय काम के लिए दिल से दुआ दे रहे हैं।

तमिलनाडू के एक गांव में जारी थी धनुष की फिल्म ‘इडली कड़ाई’ की शूटिंग थी जारी

साउथ इंडियन सुपरस्टार धनुष इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'इडली कड़ाई' को लेकर चर्चाओं में हैं। वे इसकी शूटिंग कर रहे हैं। शनिवार (19 अप्रैल) को इस फिल्म के लिए तमिलनाडू के थीनी शहर के पास पड़ने वाले अनुपट्टी गांव में सेट लगाया था और यहां पर आग भड़क गई। आग की लपटें आसमान छूने लगीं और विकराल रूप धारण कर लिया। हालांकि खुशकिस्मती से इसमें जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ।

आग भड़कते ही यहां पहुंचे बचाव दल ने काबू पा लिया। जानकारी के मुताबिक आग भड़कने के बाद सेट पर अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। इसके बाद फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी गई। उसने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। अच्छी बात ये रही कि इसमें किसी को भी नुकसान नहीं हुआ। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें इस फिल्म में लीड रोल करने के साथ धनुष खुद ही प्रोड्यूस कर रहे हैं।

धनुष भी आग लगने के समय वहां मौजूद थे। बीते दिनों धनुष अपनी एक और फिल्म 'तेरे इश्क में' की शूटिंग के लिए दिल्ली पहुंचे थे। वहां कॉलेज के कुछ सीन के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी में शूटिंग हुई थी। इस फिल्म को आनंद एल राय बना रहे हैं। इससे पहले धनुष व आनंद ने ‘रांझणा’ में काम किया था। धनुष की दोनों फिल्में इसी साल रिलीज हो सकती हैं। हालांकि अभी तक इनकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी