न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

झारखंड: बोकारो में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, एक करोड़ के इनामी विवेक दस्ते सहित 8 नक्सली ढेर

बोकारो के लुगूबुरु पहाड़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, एक करोड़ के इनामी विवेक सहित 8 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 21 Apr 2025 11:59:53

झारखंड: बोकारो में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, एक करोड़ के इनामी विवेक दस्ते सहित 8 नक्सली ढेर

झारखंड के बोकारो जिले के लुगूबुरु पहाड़ इलाके में सोमवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच एक जबरदस्त मुठभेड़ हुई, जिसमें 8 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया। मारे गए नक्सलियों में एक करोड़ रुपये का इनामी और केंद्रीय कमेटी का सदस्य विवेक भी शामिल है। इस भीषण मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ बोकारो जिले के ललपनिया थाना क्षेत्र के मुंडाटोली और सोसो गांव के समीप सोमवार सुबह करीब 4 बजे शुरू हुई थी, जो रुक-रुक कर जारी रही।

गुप्त सूचना के आधार पर चला अभियान, गोलीबारी से दहशत

सूत्रों के अनुसार, सुरक्षाबलों को गुप्त सूचना मिली थी कि इनामी नक्सली विवेक अपने दस्ते के साथ लुगूबुरु पहाड़ क्षेत्र में सक्रिय है। इस सूचना के आधार पर सीआरपीएफ और जिला पुलिस ने मिलकर तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान नक्सलियों ने अचानक पुलिस बल पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिसका सुरक्षा बलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। मुठभेड़ के दौरान पूरे क्षेत्र में गोलीबारी की आवाज गूंज उठी, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

मुठभेड़ में 8 नक्सली मारे गए

सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में एक करोड़ के इनामी नक्सली विवेक के अलावा 25 लाख का इनामी अरविंद यादव और 10 लाख का इनामी साहेब राम मांझी समेत कुल आठ नक्सली मारे गए हैं। सुरक्षाबलों को घटनास्थल से एक एके सीरीज राइफल, तीन इंसास राइफल, एक एसएलआर, एक पिस्तौल और आठ देशी भरमार राइफलें बरामद हुई हैं। इसके अलावा नक्सलियों के ठिकाने से अन्य कई सामान भी मिले हैं, जिससे उनके संगठन की गतिविधियों की जानकारी मिल सकती है।

सुबह चार बजे से गूंज उठी गोलीबारी, ग्रामीणों की खुली नींद

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार सुबह करीब चार बजे चोरगांव मुंडाटोली क्षेत्र में अचानक गोलियों की आवाज सुनाई देने लगी, जिससे नींद में खलल पड़ा। जब लोगों ने घर से बाहर झांक कर देखा, तो उन्होंने देखा कि पूरे इलाके में सुरक्षाबलों की भारी तैनाती है। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस ने आसपास के इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया है। माना जा रहा है कि मारे गए नक्सलियों की संख्या में और इजाफा हो सकता है क्योंकि सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है।

सुरक्षा बल अलर्ट, मुठभेड़ के बाद इलाके में घेराबंदी

मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की ओर से बताया गया है कि मुठभेड़ अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुई है और कुछ नक्सली भाग सकते हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए हर दिशा में सर्च ऑपरेशन जारी है। मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है और उनके संगठनात्मक नेटवर्क की जानकारी इकट्ठा की जा रही है। यह अभियान राज्य में नक्सल विरोधी कार्रवाई के लिहाज से अब तक की एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर