न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : हीटवेव को लेकर चिकित्सा विभाग अलर्ट, अस्पतालों में बनाए गए विशेष वार्ड

राजस्थान के कुचामनसिटी में अप्रैल महीने में तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन का सबसे अधिक रिकॉर्ड है। मौसम विभाग ने तापमान में और वृद्धि की चेतावनी जारी करते हुए रेड अलर्ट घोषित किया है। जिला अस्पताल में हीटवेव प्रभावित मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार किए गए हैं और 60 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 20 Apr 2025 11:47:28

राजस्थान : हीटवेव को लेकर चिकित्सा विभाग अलर्ट, अस्पतालों में बनाए गए विशेष वार्ड

कुचामनसिटी। राजस्थान में अप्रैल के महीने में ही पारा जून जैसी गर्मी का एहसास कराने लगा है। खासकर डीडवाना-कुचामन क्षेत्र में तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो अब तक का इस सीजन का सबसे अधिक रिकॉर्ड है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि की चेतावनी जारी करते हुए रेड अलर्ट घोषित किया है। बढ़ती गर्मी के मद्देनज़र चिकित्सा विभाग भी पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिला अस्पताल में लू से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए अलग से वार्ड बनाए गए हैं।

राजकीय बागड़ जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि हीटवेव के संभावित मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार किए गए हैं, जिनमें 60 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। मरीजों के लिए शीतल पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था की गई है, साथ ही सभी कूलर, पंखे और एसी की समय रहते सर्विस करवाई गई है। अस्पताल में दवाइयों और अन्य आपात सेवाओं की भी पूर्ति कर दी गई है ताकि मरीजों को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

डॉ. सिंह ने बताया कि हीटवेव को लेकर जिला कलेक्टर के साथ बैठक की गई है जिसमें छाया, शीतल जल और दवाओं की उपलब्धता को लेकर निर्देश जारी हुए हैं। अस्पताल परिसर में जहां मरीजों की ज्यादा आवाजाही रहती है, वहां वाटर कैंपर लगाए गए हैं और विशेष स्टाफ की 24 घंटे की ड्यूटी लगाई गई है। रामाश्रय वार्ड में 60+ आयु वर्ग के मरीजों के लिए विशेष देखरेख की व्यवस्था की गई है।

लू और गर्मी से बचने के लिए करें ये जरूरी उपाय:

गर्मियों में लू लगना, हीट एग्जॉशन और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं, जिनसे बचने के लिए कुछ सावधानियां बेहद जरूरी हैं:

1. पानी खूब पिएं: गर्मी में हर घंटे 2 से 4 कप पानी पिएं, खासतौर पर जब आप धूप में बाहर हों।

2. कैफीन और शराब से दूरी बनाएं: ये शरीर को डिहाइड्रेट कर सकते हैं और लू लगने का खतरा बढ़ा सकते हैं।

3. ठंडी और छायादार जगह पर रहें: जब तक संभव हो, एयर कंडीशनर वाले स्थान जैसे मॉल, लाइब्रेरी या सिनेमा हॉल में रहें।

4. दोपहर में बाहर न निकलें: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच धूप से बचें, अगर बाहर जाना जरूरी हो तो छांव में रहें।

5. हल्के और ढीले कपड़े पहनें: सूती कपड़े पहनें और सिर ढकने के लिए चौड़ी टोपी या स्कार्फ का इस्तेमाल करें।

6. ठंडे पानी से स्नान करें: दिन में एक बार ठंडे पानी से नहाएं ताकि शरीर का तापमान संतुलित रहे।

7. काम के बीच ब्रेक लें: गर्मी में शारीरिक श्रम या व्यायाम करते वक्त थोड़ी-थोड़ी देर में आराम जरूर करें।

8. कार में किसी को न छोड़ें: बच्चों, बुजुर्गों या पालतू जानवरों को कभी भी बंद गाड़ी में न छोड़ें।

9. सिंथेटिक कपड़ों से परहेज करें: नायलॉन या पॉलिएस्टर की जगह सूती कपड़े पहनें ताकि शरीर को ठंडक मिलती रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका