न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बंगाल हिंसा पर VHP का हमला, विनोद बंसल बोले– ममता सरकार की तुष्टिकरण नीति ने बिगाड़ा माहौल

पश्चिम बंगाल हिंसा पर वीएचपी का ममता सरकार पर तीखा हमला, तुष्टिकरण और प्रशासनिक निष्क्रियता को बताया राज्य में अराजकता का कारण।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 20 Apr 2025 4:09:48

बंगाल हिंसा पर VHP का हमला, विनोद बंसल बोले– ममता सरकार की तुष्टिकरण नीति ने बिगाड़ा माहौल

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा को लेकर विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला है। संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने रविवार को कहा कि राज्य में जो अराजकता फैली हुई है, उसके लिए खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जिम्मेदार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह हिंसा सरकार की मौन सहमति से भड़क रही है और तुष्टिकरण की राजनीति ने प्रदेश को अस्थिरता के गर्त में ढकेल दिया है।

बंसल ने कहा, “बंगाल की स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ रही है। प्रशासन की भूमिका संदिग्ध है और मुख्यमंत्री केवल एक वर्ग विशेष से शांति बनाए रखने की अपील कर रही हैं। हिंदू समाज की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह उदासीन है।” उन्होंने यह भी कहा कि जिहादी ताकतों को खुलकर समर्थन देने जैसी नीतियां राज्य को बांग्लादेश की राह पर ले जा रही हैं।

वीएचपी प्रवक्ता ने ममता बनर्जी पर संसद द्वारा पारित कानूनों को लागू न करने का भी आरोप लगाया और कहा कि यह संवैधानिक मर्यादाओं की अनदेखी है। उन्होंने कहा कि राज्य में हालात इतने खराब हो चुके हैं कि अब अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं तक को हस्तक्षेप करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा, “राज्यपाल का खुद सड़कों पर उतरना ममता सरकार की असफलता का सबसे बड़ा प्रमाण है” ।

इसके साथ ही बंसल ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हो रही घटनाओं पर भी चिंता जताई। उन्होंने गुरुवार को एक हिंदू युवक की हत्या का हवाला देते हुए सवाल उठाया कि आखिर संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संस्थाएं इस पर चुप क्यों हैं। उन्होंने कहा, “यह पहली बार नहीं है जब बांग्लादेश में हिंदू निशाने पर हैं। अब जवाबदेही तय होनी चाहिए”।

कर्नाटक में परीक्षा केंद्र पर एक छात्र को जनेऊ पहनने के कारण अपमानित किए जाने की घटना पर भी बंसल ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “जनेऊ कोई जातिगत प्रतीक नहीं, बल्कि पूरे हिंदू समाज की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान है। एक तरफ मुस्लिम छात्रों को हिजाब और टोपी पहनने की इजाज़त है और दूसरी ओर हिंदू छात्र से जबरन जनेऊ कटवाया जाता है। यह धार्मिक पक्षपात नहीं तो और क्या है?”

उन्होंने मांग की कि कर्नाटक सरकार इस मामले में दोषियों पर कार्रवाई करे और हिंदू समाज से माफ़ी मांगे। साथ ही यह भी कहा कि अब समय आ गया है जब अंतरराष्ट्रीय समुदाय को हिंदुओं के अधिकारों और आस्था की रक्षा के लिए खुलकर सामने आना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब