न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाकुंभ 2025: मौनी अमावस्या पर कब और कौन सा अखाड़ा करेगा अमृत स्नान? जानिए पूरा टाइम टेबल

मौनी अमावस्या के अवसर पर महाकुंभ मेला क्षेत्र में अखाड़ों के परंपरागत क्रम के अनुसार अमृत स्नान का टाइम टेबल जारी किया गया है। इस टाइम टेबल के अनुसार, प्रत्येक अखाड़े के स्नान का समय तय किया गया है।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Tue, 28 Jan 2025 7:01:01

महाकुंभ 2025: मौनी अमावस्या पर कब और कौन सा अखाड़ा करेगा अमृत स्नान? जानिए पूरा टाइम टेबल

महाकुंभ 2025 में पिछले 17 दिनों के भीतर 15 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में पवित्र स्नान किया है। बुधवार को मौनी अमावस्या के अवसर पर लगभग 10 करोड़ और श्रद्धालुओं के गंगा स्नान करने की संभावना है। उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को बताया कि मौनी अमावस्या के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं।

मौनी अमावस्या पर अखाड़ों के स्नान का क्रम

मौनी अमावस्या के अवसर पर महाकुंभ मेला क्षेत्र में अखाड़ों के परंपरागत क्रम के अनुसार अमृत स्नान का टाइम टेबल जारी किया गया है। इस टाइम टेबल के अनुसार, प्रत्येक अखाड़े के स्नान का समय तय किया गया है।

सन्यासी

श्री पंचायती अखाङा महानिर्वाणी एवं श्री शंभू पंचायती अटल अखाङा – 05:00 बजे
श्री तपोनिधि पंचायती श्री निरंजनी अखाङा, एवं श्री पंचायती अखाङा आनन्द – 05:50 बजे
श्री पंचदशनाम जूना अखाङा एवं श्री पंच दशनाम आवाहन अखाङा तथा श्री पंचाग्नि अखाङा – 06:45 बजे

बैरागी

अखिल भारतीय श्री पंच निर्वाणी अनी अखाङा – 09:45 बजे
अखिल भारतीय श्री पंच दिगम्बर अनी अखाङा – 10:05 बजे
अखिल भारतीय श्री पंच निर्मोही अनी अखाङा – 11:05 बजे

उदासीन

श्री पंचायती नया उदासीन अखाङा – 12:00 बजे
श्री पंचायती अखाड़ा, बड़ा उदासीन, निर्वाण – 13:05 बजे
श्री पंचायती निर्मल अखाङा – 14:25 बजे

मौनी अमावस्या पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

मौनी अमावस्या पर भारी भीड़ के मद्देनजर मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को बेहद सख्त कर दिया गया है। पूरे क्षेत्र में एआई तकनीक से युक्त सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए मेला क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है, जिससे भीड़ प्रबंधन में मदद मिल सके। बड़ी संख्या में पुलिस बल, पैरामिलिट्री और विशेष कमांडो तैनात किए गए हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

प्रयागराज जिला प्रशासन ने स्थानीय निवासियों से चार पहिया वाहनों के उपयोग से बचने और संगम जाने के लिए वरिष्ठ नागरिकों व विशेष जरूरत वाले लोगों के लिए केवल दोपहिया वाहनों का इस्तेमाल करने की अपील की है। मकर संक्रांति पर 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने अमृत स्नान किया था, और आगामी मौनी अमावस्या पर 8 से 10 करोड़ श्रद्धालुओं के गंगा स्नान करने की संभावना है।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेला क्षेत्र में चिकित्सा सेवाओं, शौचालय, पेयजल और सुरक्षा प्वाइंट्स की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि हर श्रद्धालु का यह अनुभव सुरक्षित और व्यवस्थित हो। एआई तकनीक और आधुनिक निगरानी प्रणाली से लैस यह आयोजन प्रशासनिक मुस्तैदी का उदाहरण बन रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात