न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रामनवमी पर श्रीराम की भक्ति से सराबोर ‘जाट’ का गाना रिलीज, राम चरण की मूवी ‘पेड्डी’ का टीजर भी आया सामने

सनी देओल को बॉलीवुड में 4 दशक से भी ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन फैंस के बीच आज भी उनका क्रेज ज्यों का त्यों बना हुआ है। खास तौर से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 06 Apr 2025 1:06:07

2 News : रामनवमी पर श्रीराम की भक्ति से सराबोर ‘जाट’ का गाना रिलीज, राम चरण की मूवी ‘पेड्डी’ का टीजर भी आया सामने

सनी देओल को बॉलीवुड में 4 दशक से भी ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन फैंस के बीच आज भी उनका क्रेज ज्यों का त्यों बना हुआ है। खास तौर से साल 2003 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई देशभक्ति के रंग में रंगी उनकी फिल्म ’गदर 2’ से एक बार फिर उनका जादू चल गया। इसमें दर्शकों को सनी की तूफानी अंदाज बहुत पसंद आया, जिसके लिए वे मशहूर हैं। इस फिल्म के बाद से ही लोग उनकी अगली फिल्म के लिए बेकरार नजर आ रहे हैं। सनी फिलहाल ‘जाट’ फिल्म को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं।

हाल ही इसका ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसमें सनी फुल एक्शन अवतार में दिखे। फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए तैयार है। इससे पहले आज रविवार (6 अप्रैल) को मेकर्स ने रामनवमी के खास मौके पर फिल्म का दूसरा गाना ‘ओ रामा श्रीरामा’ रिलीज कर दिया। भगवान श्रीराम की स्तुति में बना यह गाना सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। गाने में देखा जा सकता है कि सनी एक जुलूस के बीच चलते हैं, जहां लोग श्रीराम के बारे में गा रहे हैं और झूमकर नाच रहे हैं।

गाने का संगीत थमन एस. ने तैयार किया है, जो एनर्जी से भरपूर है। इसके बोल अद्वितीय वोज्जला और श्रुति रंजनि ने लिखे हैं। इसे धनुंजय सीपना, साकेत कोम्माजोस्युला, सुमनस कसुला, सात्विक जी राव और वाग्देवी कुमारा ने अपनी आवाज से सजाया है। इससे पहले फिल्म के पहले गाने ‘टच किया’ पर भी फैंस ने भरपूर प्यार लुटाया, जिसमें उर्वशी रौतेला धमाकेदार डांस करती दिखीं। फिल्म के राइटर और डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी हैं। इसमें रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, रेजिना कैसेंड्रा, सैयामी खेर और स्वरूपा घोष की भी अहम भूमिका है।

2 News : रामनवमी पर श्रीराम की भक्ति से सराबोर ‘जाट’ का गाना रिलीज, राम चरण की मूवी ‘पेड्डी’ का टीजर भी आया सामने

स्पोर्ट्स ड्रामा ‘पेड्डी’ में जबरदस्त अंदाज में दिखे साउथ इंडियन स्टार राम चरण

साउथ इंडियन सुपरस्टार राम चरण अपनी फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर लाइमलाइट में हैं। रामनवमी के अवसर पर फिल्म के मेकर्स ने राम चरण का फर्स्ट लुक रिवील कर दिया। यह बेहद खतरनाक है। राम चरण ने फर्स्ट लुक जारी करते हुए फैंस को रामनवमी की शुभकामनाएं भी दीं, साथ ही रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी। राम चरण का एक्शन अंदाज देखते ही बन रहा है, उनकी अदाकारी भी बेहद दमदार लग रही है। शॉट की शुरुआत में राम चरण क्रिकेट मैदान में कदम रखते हैं।

कंधे पर बैट टांगे, बीड़ी पीते हुए और भीड़ की तालियों के बीच उनकी जोरदार एंट्री होती है। इसके बाद वे विशाल खेतों को पार करते हैं। अपनी तेज रफ्तार और ताकत दिखाते नजर आते हैं। टीजर के अंत में राम चरण मैदान पर पहुंचते ही एक जोरदार शॉट मारते हैं और गेंद आसमान छूती नजर आती है। ‘पेड्डी’ एक स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म है। इसका डायरेक्शन बुची बाबू सना कर रहे हैं। फिल्म में रामचरण के अपोजिट अभिनेत्री जान्हवी कपूर नजर आएंगी।

दोनों पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। फिल्म में शिव राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु के भी महत्वपूर्ण रोल रहेंगे। फिल्म करीब एक साल बाद 27 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह राम चरण के करिअर की 16वीं फिल्म है। उनकी पिछली फिल्म ‘गेम चेंजर’ थी, जो फ्लॉप साबित हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा प्रशासनिक कदम, 17 वर्षों से अयोध्या में तैनात RMO अर्जुन देव का हुआ तबादला
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा प्रशासनिक कदम, 17 वर्षों से अयोध्या में तैनात RMO अर्जुन देव का हुआ तबादला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
'वेलकम टू द जंगल' ने चौथे दिन भी बनाए रखी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़; दुनियाभर में कमाए 106 करोड़
'वेलकम टू द जंगल' ने चौथे दिन भी बनाए रखी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़; दुनियाभर में कमाए 106 करोड़
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर चंपत राय का पहला बयान, बोले- हेराफेरी में नहीं था कोई हाथ; नैतिक जिम्मेदारी जरूर स्वीकार
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर चंपत राय का पहला बयान, बोले- हेराफेरी में नहीं था कोई हाथ; नैतिक जिम्मेदारी जरूर स्वीकार
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
Amarnath Yatra 2026: बारिश और बर्फबारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 15 जरूरी सामान
Amarnath Yatra 2026: बारिश और बर्फबारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 15 जरूरी सामान