न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस फिल्म में फिर से दिखेगा रणबीर-दीपिका का रोमांस, OTT पर इस दिन रिलीज हो सकती है ब्लॉकबस्टर मूवी ‘छावा’

फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर लंबे समय से खबरें चल रही हैं। फिल्म का फैंस को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 06 Apr 2025 12:23:16

2 News : इस फिल्म में फिर से दिखेगा रणबीर-दीपिका का रोमांस, OTT पर इस दिन रिलीज हो सकती है ब्लॉकबस्टर मूवी ‘छावा’

फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर लंबे समय से खबरें चल रही हैं। फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की इस मूवी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। रणबीर और उनकी पत्नी आलिया ने तो अपने हिस्से की शूटिंग भी शुरू कर दी है। यह बिग बजट मूवी एक लव ड्रामा रहेगी। अब फिल्म से जुड़ी एक खास अपडेट सामने आई है। ताजा रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि फिल्म में दीपिका पादुकोण का कैमियो हो सकता है। फिल्म शिल्मी की रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका फिल्म में कुछ इमोशनल और बोल्ड रोल के लिए आ सकती हैं।

बताया जा रहा है कि फिल्म में दीपिका का रणबीर के साथ लगभग 40 मिनट का रोल है। दीपिका और रणबीर में 'स्टीमी' रोमांटिक सीन हो सकते हैं। इससे केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) मूवी को A सर्टिफिकेट भी दे सकता है। हालांकि अभी तक दीपिका का लेकर न तो मेकर्स का कोई बयान सामने आया है और न ही एक्ट्रेस ने इस पर मुहर लगाई है। रिपोर्ट के अनुसार दीपिका अभी भी इस प्रोजेक्ट पर विचार कर रही हैं और उन्होंने आधिकारिक तौर पर मूवी साइन नहीं की है।

कथित तौर पर दीपिका निर्णय लेने में समय ले रही हैं क्योंकि यह भूमिका एक चुनौतीपूर्ण कदम हो सकता है। अगर दीपिका फिल्म का हिस्सा बनती हैं तो लंबे समय बाद वह रणबीर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। दोनों ने ‘बचना ए हसीनों’, ‘ये जवानी है दीवानी’ और ‘तमाशा’ फिल्म में साथ काम किया था। उनके अफेयर के चर्चे भी खूब रहे। हालांकि बाद में उनका ब्रेकअप हो गया।

दीपिका ने साल 2018 में रणवीर सिंह के साथ शादी कर ली, जबकि रणबीर की शादी साल 2022 में आलिया के साथ हुई। बता दें कि ‘लव एंड वॉर’ साल 2026 में रिलीज हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म का कन्नड़ सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ के साथ बड़ा क्लैश हो सकता है। हालांकि ऑफिशियली रिलीज डेट की अनाउंसमेंट अभी बाकी है।

deepika padukone,actress deepika padukone,ranbir kapoor,actor ranbir kapoor,love and war movie,ranbir deepika,chhaava,vicky kaushal,rashmika mandanna,chhaava ott

विक्की और रश्मिका की फिल्म ‘छावा’ ने देश दुनिया में मचाई धूम

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करने के बाद अब डिजिटल प्लेटफॉर्म OTT पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म वेलेंटाइन डे के मौके पर 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज पर बेस्ड इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 594 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। इसका ओवरसीज कलेक्शन भी शानदार रहा।

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक फिल्म ने करीब 790 करोड़ रुपए का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन (ग्रॉस) किया था। फिल्म की ओटीटी रिलीज की बात करें तो एक रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स की डील नेटफ्लिक्स के साथ हुई है और यह 11 अप्रैल को स्ट्रीम हो सकती है। फिल्म में विक्की संभाजी, विनीत कुमार सिंह कवि कलश, रश्मिका महारानी येसुबाई और अक्षय खन्ना औरंगजेब के किरदार में नजर आए।

इसके डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर हैं। रश्मिका की यह बैक टू बैक तीसरी फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ के ऊपर की कमाई की। इससे पहले उनकी ‘एनिमल’ और ‘पुष्पा 2’ भी सुपरहिट रही थी। एक बिहाइंड द सीन वीडियो में विक्की ने बताया था कि ‘छावा’ की शूटिंग के दौरान उन्हें कई बार चोट लगी और जब वे घर लौटते थे तो उनके शरीर पर घाव के निशान होते थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी