न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मेहंदीपुर बालाजी में धूमधाम से मनाई जाएगी रामनवमी, हनुमान जंयती तक मंदिर में रहेगी सजावट

राजस्थान के प्रसिद्ध मेहंदीपुर बालाजी धाम में 6 अप्रैल से रामनवमी से हनुमान जयंती तक 10 दिवसीय भव्य उत्सव का आयोजन किया जाएगा। राम जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है, जिसमें लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 05 Apr 2025 6:31:45

मेहंदीपुर बालाजी में धूमधाम से मनाई जाएगी रामनवमी, हनुमान जंयती तक मंदिर में रहेगी सजावट

दौसा। राजस्थान के प्रसिद्ध आस्थाधाम मेहंदीपुर बालाजी में रविवार 6 अप्रैल को रामनवमी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। इसी के चलते भगवान राम के मंदिर को रंग बिरंगे फूलों से सजाया जा रहा है। वहीं, सीता-राम मंदिर के भीतरी और बाहरी भाग को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जा रहा है। राम जनमोत्सव के उपलक्ष्य में सीताराम मंदिर के बाहर शनिवार सुबह से ही शहनाई वादन के साथ मंगल गीत शुरू हो गए।

मंदिर ट्रस्ट के सचिव एम के माथुर ने बताया कि हर वर्ष मेहंदीपुर बालाजी में भगवान राम का जन्मोत्सव पर्व बड़े ही हर्षउल्लास के साथ मनाया जाता है, जिसके चलते बड़ी संख्या में दूर-दराज से श्रद्धालु मेहंदीपुर बालाजी धाम पहुंचते हैं। इसके चलते इस बार बालाजी मंदिर ट्रस्ट की ओर से राम नवमी से हनुमान जयंती तक 10 दिवसीय उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल से शुरू होने वाला ये उत्सव 15 अप्रैल तक चलेगा। इसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु मेहंदीपुर बालाजी पहुंचेंगे। रामनवमी से हनुमान जयंती तक चलने वाला महोत्सव मेहंदीपुर बालाजी का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है।

रामनवमी को लेकर कई दिनों पहले से बालाजी मंदिर ट्रस्ट की ओर से तैयारियां शुरू कर दी जाती हैं। देश के प्रसिद्ध डिजाइनर मंदिर परिसर क्षेत्र की सजावट में जुटे हुए हैं। ऐसे में मंदिर परिसर के करीब 300 मीटर क्षेत्र को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जा रहा है। वहीं, दो तोरण द्वार बनाए जा रहे हैं, जिनमें भगवान राम और बालाजी महाराज की आकृति बनाई जाएगी। इस दौरान 10 दिनों तक आस्थाधाम को दुल्हन सा स्वरूप दिया जाएगा। बालाजी महाराज के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के अलावा आसपास क्षेत्र के हजारों लोग बालाजी में होने वाले भव्य श्रृंगार को देखने मेहंदीपुर बालाजी पहुंचेंगे।

6 अप्रैल को दोपहर 12 बजे होगी महाआरती

राम नवमी के अवसर पर बालाजी मंदिर ट्रस्ट के पीठाधीश्वर महंत डॉक्टर नरेशपुरी महाराज भगवान राम के जन्मोत्सव के उपलक्ष में उनकी बाल स्वरूप प्रतिमा को पंचामृत से अभिषेक करवाएंगे। इसके बाद भगवान राम को रत्नजड़ित पोशाक पहनाई जाएगी। वहीं, भगवान राम के श्रंगार के बाद महाआरती का आयोजन किया जाएगा। ऐसे में दोपहर 12 बजे पीठाधीश्वर महंत डॉक्टर नरेशपुरी महाराज भगवान राम की महाआरती का आयोजन करेंगे। साथ ही महाआरती के बाद भगवान को 56 भोग प्रसादी का भोग लगाकर उसे भक्तों में वितरित किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी