न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

म्यांमार भूकंप: भारत ने सी-17 विमान से और अधिक मानवीय सहायता भेजी

भारत ने रविवार को म्यांमार में तैनात भारतीय सेना के फील्ड अस्पताल इकाई के लिए पुनःपूर्ति भंडार सहित 31 टन मानवीय सहायता भेजी, ताकि भूकंप प्रभावित पड़ोसी देश को सहायता प्रदान करने के लिए नई दिल्ली के प्रयासों को बढ़ाया जा सके। सहायता को C-17 ग्लोबमास्टर हेवी-लिफ्ट विमान में भेजा गया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 06 Apr 2025 3:24:33

म्यांमार भूकंप: भारत ने सी-17 विमान से और अधिक मानवीय सहायता भेजी

नई दिल्ली। भारत ने रविवार को म्यांमार में तैनात भारतीय सेना के फील्ड अस्पताल इकाई के लिए पुनःपूर्ति भंडार सहित 31 टन मानवीय सहायता भेजी, ताकि भूकंप प्रभावित पड़ोसी देश को सहायता प्रदान करने के लिए नई दिल्ली के प्रयासों को बढ़ाया जा सके। सहायता को C-17 ग्लोबमास्टर हेवी-लिफ्ट विमान में भेजा गया।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि 'ऑपरेशन ब्रह्मा' के तहत सी-17 विमान 31 टन मानवीय सहायता के साथ मांडले के लिए रवाना हुआ, जिसमें भारतीय सेना के फील्ड अस्पताल इकाई के लिए पुन पूर्ति भंडार भी शामिल है।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह म्यांमार में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया था। जिसमें मरने वालों की संख्या 3,000 से अधिक हो गई, जबकि बचावकर्मी मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी रखे हुए है। भारत ने 28 मार्च को म्यांमार और थाईलैंड में आए भूकंप से हुई तबाही की त्वरित प्रतिक्रिया के रूप में 'ऑपरेशन ब्रह्मा' नाम से राहत मिशन शुरू किया है।

'ऑपरेशन ब्रह्मा' के तहत फील्ड अस्पताल म्यांमार में अपना मानवीय मिशन जारी रखे हुए हैं, जबकि स्थानीय सरकार और उसकी एजेंसियां भी राहत और बचाव कार्य में अपने प्रयासों में लगी हुई हैं। 118 कर्मियों वाली अस्पताल इकाई को भारतीय वायुसेना के दो सी-17 भारी-भरकम विमानों का उपयोग करके म्यांमार में तैनात किया गया था, जो 29 मार्च को आगरा से उड़ान भर चुके थे। यह फील्ड अस्पताल भारतीय सेना द्वारा मांडले में स्थापित किया गया है।

भारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि 405 टन चावल सहित 442 टन राहत सामग्री लेकर आईएनएस घड़ियाल शनिवार सुबह यांगून पहुंच गया है। राहत सामग्री भारतीय राजदूत अभय ठाकुर ने यांगून क्षेत्र के मुख्यमंत्री यू सोई थीन को सौंपी।

प्रवक्ता ने कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र में प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता के रूप में भारतीय नौसेना के जहाजों द्वारा 512 टन से अधिक राहत सामग्री का बड़े पैमाने पर जुटाना म्यांमार में प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करने के नौसेना के दृढ़ संकल्प का प्रमाण है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका