न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP: थाने पर गिरी 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन, मालखाने में खड़ी एक दर्जन से अधिक गाड़ियां जलकर राख

उत्तर प्रदेश के संभल स्थित हयात नगर थाने पर शनिवार देर शाम हाईटेंशन लाइन गिरने से आग लग गई। इस घटना में थाने के मालखाने में खड़ी एक दर्जन से अधिक गाड़ियां जलकर राख हो गईं। दमकल की छह गाड़ियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। गनीमत रही कि आग थाना भवन तक नहीं पहुंची, जिससे बड़ी क्षति से बचाव हुआ।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 05 Apr 2025 10:37:15

UP: थाने पर गिरी 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन, मालखाने में खड़ी एक दर्जन से अधिक गाड़ियां जलकर राख

उत्तर प्रदेश के संभल स्थित हयात नगर थाने पर शनिवार देर शाम हाईटेंशन लाइन गिर गई है। इस घटना में पूरा थाना आग की चपेट में आ गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन दमकल गाड़ियों ने आग को काबू करने की कोशिश तेज कर दी है। गनीमत है कि इस घटना में कोई पुलिसकर्मी या फरियादी आग या करंट की चपेट में आया। आग थाने में खड़ी जब्त गाड़ियों में लगी है। पुलिस के मुताबिक आग की घेराबंदी कर फैलने से रोक लिया गया है। जानकारी के मुताबिक थाना भवन के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की लाइन जा रही है। इस लाइन में फाल्ट होने की वजह से तार टूट कर गिर गया। तार थाने में खड़ी एक गाड़ी के ऊपर गिरा और देखते ही देखते आग लग गई। जब तक घटना की जानकारी थाने में बैठे पुलिसकर्मियों को मिली, आग ने विकराल रूप ले लिया। इससे थाने में हड़कंप मच गया और अफरा तफरी की स्थिति बन गई। आनन फानन में मामले की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई।

मालखाने में खड़ी गाड़ियों में लगी आग

इस सूचना पर पहले तीन दमकल वाहनों ने मौके पर पहुंच कर आग को काबू करने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति को देखते हुए तीन दमकल और आए। पुलिस के मुताबिक आग की घेराबंदी कर ली गई है। अब दमकल टीम आग को बुझाने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने बताया कि यह सभी गाड़ियां थाने के मालखाने में जमा थीं। आशंका है कि इस घटना में एक दर्जन से अधिक गाड़ियां जलकर ढांचे में तब्दील हो चुकी हैं। इनमें एक कार, ट्रक, मिनी ट्रक, टेंपो और ई-रिक्शा शामिल हैं। गनीमत रही कि यह आग थाना भवन के अंदर नहीं गई, ऐसा हो जाता तो बहुत बड़ी क्षति हो सकती थी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक झगड़े या एक्सिडेंट के मामलों में गाड़ियों को जब्तकर थाने में खड़ा करा दिया जाता है। आग इन्हीं गाड़ियों में लगी हैं। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि आग से कितना नुकसान हुआ है, लेकिन आशंका है कि एक दर्जन से अधिक नई पुरानी गाड़ियां जली हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल