न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी के डिप्टी CM ने कांग्रेस को बताया भ्रष्टाचार की अम्मा, अखिलेश पर तंज कसते हुए कही यह बात

महर्षि कश्यप जन्मोत्सव में डिप्टी CM केशव मौर्य ने सपा-कांग्रेस पर हमला बोला, PDA को परिवार डेवलपमेंट एजेंसी बताया, विपक्ष पर भी कसे तंज।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sun, 06 Apr 2025 10:21:32

यूपी के डिप्टी CM ने कांग्रेस को बताया भ्रष्टाचार की अम्मा, अखिलेश पर तंज कसते हुए कही यह बात

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को आयोजित महर्षि कश्यप जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस को "भ्रष्टाचार की अम्मा" बताते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश को लूटने और आतंकवाद को बढ़ावा देने का पाप किया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए मौर्य ने कहा, "सपा समाप्त होने तक अखिलेश ही अध्यक्ष बने रहेंगे। उन्हें 25 साल तक अध्यक्ष बने रहने का आशीर्वाद गृहमंत्री अमित शाह से मिल चुका है।" उन्होंने सपा के पीडीए (PDA) की परिभाषा पर कटाक्ष करते हुए कहा, “PDA का मतलब पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक नहीं, बल्कि परिवार डेवलपमेंट एजेंसी है – जो केवल परिवार के लोगों को सांसद और विधायक बनाने का फार्मूला अपनाती है।” उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सपा के शासनकाल में प्रदेश में अराजकता का माहौल था – गाजियाबाद से गाजीपुर तक कानून व्यवस्था चौपट थी, और उत्तर प्रदेश को दंगा प्रदेश के नाम से जाना जाता था।

महाकुंभ की सफलता नहीं पचा पा रहे विपक्षी नेता

उन्होंने यह भी कहा कि महाकुंभ आयोजन की सफलता को अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, लालू प्रसाद यादव और मल्लिकार्जुन खड़गे जैसे विपक्षी नेता बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प पर सवाल उठाते हुए मौर्य ने पूछा, "क्या यह संकल्प भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस कभी ले सकती थी?" उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने गरीबों को और गरीब बनाया, किसानों की हालत बिगाड़ी और देश को आतंकवाद की ओर धकेला।

2027 में भाजपा बनाएगी तीसरी बार सरकार : उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनता से 2027 के विधानसभा चुनाव में समर्थन की अपील की। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद अतुल गर्ग ने कहा, "अब समय आ गया है कि कश्मीर में महर्षि कश्यप की तपोभूमि को सम्मान देते हुए 'कश्यप कॉलोनी' की स्थापना की जाए।" इसके लिए उन्होंने राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप से संसद में आवाज उठाने का आग्रह किया। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने सपा सांसद द्वारा राणा सांगा को "गद्दार" कहे जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "जो व्यक्ति बाबर जैसे आक्रमणकारी के खिलाफ वीरता से लड़ा, उसे गद्दार कहना न केवल इतिहास का अपमान है, बल्कि सनातन संस्कृति का भी।" उन्होंने सपा सांसद की टिप्पणी पर धिक्कार व्यक्त किया और स्पष्ट कहा कि जो सनातन और सनातनियों पर हमला करेगा, वह इतिहास में मिट जाएगा।

दिव्यांगजनों को मिला सहारा – मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल वितरण

कार्यक्रम की शुरुआत में उपमुख्यमंत्री ने महर्षि कश्यप की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके पश्चात राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप के साथ मिलकर उन्होंने दस दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान की, जिससे उन्हें जीवन में नई ऊर्जा और स्वतंत्रता मिल सके। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद बाबू राम निषाद, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, विधायक संजीव शर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मान सिंह गोस्वामी और सौरभ जायसवाल सहित अन्य प्रमुख नेता मौजूद रहे। हालाँकि, लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर, मुरादनगर विधायक अजित पाल त्यागी और गाज़ियाबाद महापौर सुनीता दयाल की कार्यक्रम में अनुपस्थिति रही।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल