Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मनोरंजन जगत से फिर आई दुखद खबर, जैकलीन फर्नांडिस की मां का निधन, कुछ दिन पहले पड़ा था दिल का दौरा

दो दिन पहले गुजरे जमाने के मशहूर अभिनेता मनोज कुमार के निधन के बाद मनोरंजन जगत से एक बार फिर दुखद खबर सामने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 06 Apr 2025 1:52:54

मनोरंजन जगत से फिर आई दुखद खबर, जैकलीन फर्नांडिस की मां का निधन, कुछ दिन पहले पड़ा था दिल का दौरा

दो दिन पहले गुजरे जमाने के मशहूर अभिनेता मनोज कुमार के निधन के बाद मनोरंजन जगत से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है। एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जैकलीन की मां किम फर्नांडिस ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वह पिछले कई दिनों से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थीं। उन्हें 24 मार्च को दिल का दौरा पड़ने की वजह से एडमिट करवाया गया था और वो आईसीयू में थीं।

जैकलीन को कई बार हॉस्पिटल में मां से मिलने आते हुए भी देखा गया था। जैकलीन पिछले कुछ दिनों से सब कुछ छोड़कर बस मां का ख्याल रख रही थीं। उनके साथ कुछ फिल्मों में काम कर चुके सलमान खान भी हॉस्पिटल पहुंचे थे। किम ने आज रविवार (6 अप्रैल) को अंतिम सांस ली। टीम जैकलीन फर्नांडिस नाम के X हैंडल द्वारा किए गए ट्वीट में लिखा गया है- “हम जैकलीन की प्यारी मां किम फर्नांडिस के निधन पर बहुत दुखी हैं।

वह हमें बहुत जल्दी छोड़कर चली गईं, और इस अविश्वसनीय रूप से कठिन समय में हमारी संवेदनाएं जैकी और उनके परिवार के साथ हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे!” हालांकि अब तक अभिनेत्री या उनके परिवार की ओर से इसका आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। किम के अंतिम संस्कार को लेकर भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
jacqueline fernandez,actress jacqueline fernandez,jacqueline mother,kim fernandez,kim fernandez death,jacqueline movies मलेशिया की नागरिक थीं जैकलीन की मां किम, साल 2022 में भी आया था हार्ट स्ट्रोक

बता दें कि जैकलीन को 26 मार्च को गुवाहाटी में आईपीएल 18 के लिए परफॉर्म करना था, लेकिन मां की तबीयत खराब होने से प्रोग्राम कैंसिल कर दिया। जैकलीन की मां को साल 2022 में भी हार्ट स्ट्रोक आया था। उस समय उनका इलाज बहरीन में करवाया गया था। बताते चलें कि किम मनामा में रहती थीं, जबकि जैकलीन वर्क कमिटमेंट के चलते भारत में रह रही हैं। किम मलेशिया की नागरिक थीं। वो एयर होस्टेस रह चुकी हैं। किम ने एलरॉय फर्नांडिस से शादी की जो एक श्रीलंकाई बिजनेसमैन हैं। जैकलीन के 3 भाई बहन और हैं।

जैकलीन के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म पिछले साल आई ‘फतेह’ थी। इसमें सोनू सूद लीड एक्टर थे। फिल्म से काफी उम्मीदें थीं लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो गई। जैकलीन इस साल दो मल्टीस्टारर फिल्में ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘हाउसफुल 5’ में नजर आएंगी। 39 वर्षीय जैकलीन की पहली फिल्म साल 2009 में आई ‘अलादीन’ थी। जैकलीन साल 2006 में मिस श्रीलंका रह चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका