न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राम नवमी पर रामलला का अद्भुत और अलौकिक दर्शन, सूर्य किरणों से हुआ तिलक; Video

अयोध्या में राम नवमी के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति की लहर पूरे शहर में फैली हुई है। सूर्य की किरणों से रामलला का भव्य तिलक किया गया, जिसे देखने देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रों की गूंज और भक्तों की जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Sun, 06 Apr 2025 2:50:13

राम नवमी पर रामलला का अद्भुत और अलौकिक दर्शन, सूर्य किरणों से हुआ तिलक; Video

अयोध्या में राम नवमी के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति की लहर पूरे शहर में फैली हुई है। हर गली, हर मोड़ राममय हो गया है और राम मंदिर की भव्यता सभी का मन मोह रही है। आज विशेष अवसर पर सूर्य की किरणों से रामलला का तिलक किया गया, जिसमें चार लेंस और चार दर्पणों की सहायता से सूर्यप्रकाश रामलला के मस्तक तक पहुंचाया गया। वैदिक मंत्रोच्चार से मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिभाव से भर गया। भक्तों ने भगवान राम और माता सीता के जयकारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। राम मंदिर में सुबह से ही कार्यक्रमों की शुरुआत हो चुकी थी और सूर्य तिलक के इस दिव्य क्षण को देखने के लिए देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे। भक्तों की भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ पड़ी है और उनके ऊपर सरयू के पवित्र जल की ड्रोन से बारिश की गई, जिससे उनका स्वागत किया गया। पूरे अयोध्या में भगवान राम के जयघोष सुनाई दे रहे हैं और हर कोना आस्था से सराबोर है। दोपहर 12 बजे सूर्य तिलक के बाद अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं, शाम को सरयू घाट पर भव्य दीपोत्सव मनाया जाएगा, जहां 1.5 लाख से अधिक दीपक जलाकर अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया जाएगा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और यातायात के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।

रामनवमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए, अयोध्या में प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। पुलिस महानिरीक्षक, अयोध्या रेंज, प्रवीण कुमार ने बताया कि शहर को अलग-अलग ज़ोन और सेक्टरों में बांटा गया है, ताकि हर क्षेत्र की निगरानी और प्रबंधन सुचारू रूप से किया जा सके। उन्होंने बताया कि भारी वाहनों को शहर में प्रवेश से रोकते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की ओर भेजा जा रहा है। साथ ही, महाकुंभ की तर्ज़ पर वैकल्पिक व्यवस्था भी लागू की गई है। अयोध्या के मंडलायुक्त गौरव दयाल ने जानकारी दी कि शहर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। गर्मी और धूप से बचाव के लिए राम मंदिर, हनुमानगढ़ी सहित प्रमुख स्थलों पर छायादार व्यवस्था और चटाई बिछाई गई हैं। सभी प्रमुख स्थानों पर ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया गया है। स्वास्थ्य सुविधाओं के तहत 14 स्थानों पर अस्थायी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां डॉक्टरों की टीम मौजूद है। इसके अलावा आकस्मिक चिकित्सा सहायता के लिए सात स्थानों पर 108 एंबुलेंस तैनात की गई हैं। साफ-सफाई को लेकर भी सख्त कदम उठाए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार, अयोध्या नगर निगम के सफाईकर्मियों की विशेष टीम को सुबह, दोपहर और शाम में नियमित रूप से सफाई के लिए लगाया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण मिल सके।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल