न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

10वीं-12वीं बोर्ड में फेल होने पर भी नहीं रुकेगी पढ़ाई, 'ऑन डिमांड एग्जाम' शुरू करने की तैयारी में शिक्षा विभाग, मिलेंगे 4 मौके

राजस्थान में 10वीं और 12वीं बोर्ड में फेल होने वाले स्टूडेंट्स को 'ऑन डिमांड एग्जाम' का अवसर मिलेगा। इस कॉन्सेप्ट के तहत फेल होने पर स्टूडेंट्स कुछ ही दिनों में फिर से परीक्षा दे सकेंगे और परिणाम तुरंत जारी होगा। पास होने पर उसी साल अगली क्लास में एडमिशन लिया जा सकेगा। शिक्षा विभाग की नई पहल से फेल स्टूडेंट्स को मिलेगा दूसरा मौका।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 05 Apr 2025 7:33:02

10वीं-12वीं बोर्ड में फेल होने पर भी नहीं रुकेगी पढ़ाई, 'ऑन डिमांड एग्जाम' शुरू करने की तैयारी में शिक्षा विभाग, मिलेंगे 4 मौके

राजस्थान में 10वीं और 12वीं बोर्ड में फेल होने के बावजूद स्टूडेंट्स का पूरा साल खराब नहीं होगा। फेल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए शिक्षा विभाग ‘ऑन डिमांड एग्जाम कॉन्सेप्ट’ लागू करने जा रहा है। इस कॉन्सेप्ट के तहत बोर्ड परीक्षाओं में फेल होने वाले स्टूडेंट्स को कुछ ही दिनों में फिर से एग्जाम देने का मौका मिलेगा। इसका रिजल्ट भी तुरंत जारी होगा। जिसमें पास होने पर उसी साल अगली क्लास में एडमिशन ले पाएंगे।

CM स्तर पर मंजूरी, स्टेट ओपन स्कूल कर रहा गाइडलाइन की तैयारी

दरअसल, बोर्ड एग्जाम में फेल होने वाले स्टूडेंट्स को फिर से मौका देने के लिए मुख्यमंत्री स्तर पर मंजूरी मिल गई है। शिक्षा विभाग ने एक जुलाई से 'ऑन डिमांड एग्जाम' शुरू करने का ऐलान कर दिया है।

इसके लिए राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल पूरी गाइडलाइन तैयार कर रहा है। माना जा रहा है कि अगले एक सप्ताह में गाइडलाइन पूरी तरह तैयार हो जाएगी।

फेल होने वाले स्टूडेंट के फिर से एग्जाम लिए जाएंगे। राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल और अन्य मान्यता प्राप्त 75 बोर्ड के फेल हुए छात्र इन परीक्षाओं में शामिल हो सकेंगे।

कम से कम 10 स्टूडेंट होना जरूरी

‘ऑन डिमांड एग्जाम’ कॉन्सेप्ट केवल बोर्ड (10वीं और 12वीं) एग्जाम में फेल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए है। देशभर के 75 बोर्ड के स्टूडेंट इसमें शामिल हो सकते हैं। लेकिन शर्त है कि स्टेट ओपन बोर्ड यह एग्जाम तभी आयोजित करवाएगा जब एक सब्जेक्ट के कम से कम 10 स्टूडेंट होंगे।

केवल 3 शहरों में बनाए जाएंगे परीक्षा केंद्र

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की सचिव डॉ. अरूणा शर्मा ने बताया कि इन परीक्षाओं के केन्द्र प्रदेश के 3 शहरों में बनाए जाएंगे। इनमें राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल जयपुर, माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर और राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान उदयपुर शामिल है।

तीनों सेंटर पर एक दिन में एक सब्जेक्ट के अधिकतम 50 छात्र परीक्षा दे सकेंगे। मान लीजिए 10वीं विज्ञान में फिर से एग्जाम के लिए 100 बच्चों ने आवेदन किया है। ऐसे में बोर्ड एक दिन में 50 बच्चों की परीक्षा करवाएगा। शेष की परीक्षा अगले दिन होगी। आवेदन के बाद परीक्षा का शेड्यूल जारी होगा।

ट्रांसफर ऑफ क्रेडिट की पॉलिसी भी होगी लागू

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान और मान्यता प्राप्त 75 बोर्ड के फेल छात्र राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल में प्रवेश लेकर उत्तीर्ण विषयों में से अधिकतम दो विषयों के प्राप्तांकों का क्रेडिट स्थानांतरण भी करा सकते हैं।

सचिव के अनुसार हर विषय के लिए एक हजार प्रश्नों का बैंक बनाया जाएगा। परीक्षा शुरू होने पहले प्रश्न पत्र तैयार होगा। परीक्षा होने के बाद स्टूडेंट को पेपर और कॉपी घर लेकर नहीं जाने दी जाएंगी। राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल इन परीक्षाओं को आयोजित करने के लिए स्टूडेंट से शुल्क भी लेगा।

हालांकि्, अभी एग्जाम फीस तय नहीं हुई है। लेकिन माना जा रहा है कि हर स्टूडेंट को रजिस्ट्रेशन शुल्क 600 रुपए प्रति विषय, प्रायोगिक परीक्षा शुल्क 200 रुपए प्रति विषय, टीओसी (ट्रांसफर ऑफ क्रेडिट) शुल्क 100 रुपए प्रति विषय और अतिरिक्त विषय शुल्क 600 रुपए प्रति विषय देनी होगी। हालांकि अभी फीस अप्रूव होना शेष है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी