न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी ने तमिलनाडु में किया पंबन ब्रिज का उद्घाटन, जानिए खासियत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामनवमी के अवसर पर तमिलनाडु के रामेश्वरम में देश के पहले वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज का उद्घाटन किया। यह अत्याधुनिक पंबन ब्रिज समुद्र के ऊपर उठने की क्षमता रखता है और भारत की इंजीनियरिंग शक्ति का प्रतीक है। 535 करोड़ की लागत से बने इस एशिया के पहले वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज से मंडपम और रामेश्वरम के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 06 Apr 2025 2:38:14

PM मोदी ने तमिलनाडु में किया पंबन ब्रिज का उद्घाटन, जानिए खासियत

रामनवमी के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को एक बड़ी सौगात दी है। उन्होंने तमिलनाडु के रामेश्वरम स्थित पंबन में बने देश के पहले वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज का उद्घाटन किया। आधुनिक तकनीक से लैस यह ब्रिज समुद्र के ऊपर उठने की क्षमता रखता है और भारत की इंजीनियरिंग शक्ति का प्रतीक माना जा रहा है। मंडपम से रामेश्वरम तक फैला यह पुल एशिया का पहला वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज है, जिसका निर्माण लगभग 535 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इस परियोजना का शिलान्यास प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2019 में किया था। पुराने पंबन रेलवे ब्रिज की जगह बना यह नया पुल न केवल तकनीकी दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह क्षेत्र की कनेक्टिविटी और पर्यटन को भी नई दिशा देगा। ब्रिज के उद्घाटन के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी लगभग 8300 करोड़ रुपये की अन्य विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा, वे रामेश्वरम के प्रसिद्ध रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे।

पंबन ब्रिज कैसे काम करेगा?

पहला चरण: नए ब्रिज का सेंटर स्पैन वर्टिकली उठेगा
दूसरा चरण: पुराना ब्रिज टिल्ट करके उठेगा
तीसरा चरण: जहाज ब्रिज के नीचे से निकलेगा

इसकी क्या है खासियत?

- फुली ऑटोमटेड वर्टिकल लिफ्ट स्पैन मतलब मैनुअली स्पैन उठाने की जरूरत नहीं
- पुल 22 मीटर तक उठ सकेगा मतलब बड़े जहाज गुजर पाएंगे
- डबल ट्रैक और इलेक्ट्रिफिकेशन मतलब तेज रफ्तार ट्रेन के लिए जरूरी
- 5 मिनट में ऊपर उठ जाता है मतलब समय की बचत तेज रिएक्शन

ऊपर से ट्रेन, नीचे से शिप कैसे काम करेगा पंबन ब्रिज?

- ब्रिज के 63 मीटर हिस्से का इस्तेमाल जहाजों को निकालने के लिए होगा
- ब्रिज के पास किसी बड़े मालवाहक जहाज के आने पर सायरन बजेंगे
- जहाजों के आने पर पुल के 63 मीटर हिस्से को ऊपर उठाया जाएगा
- 5 मिनट में रेलवे ट्रैक का एक हिस्सा 17 मीटर (60 फीट) ऊपर उठेगा
- जहाज के लिए पुल को उठाने का काम हवा की स्थिति पर निर्भर करेगा
- हवा 50 KM/घंटे या उससे ज़्यादा तो पुल उठाने वाला सिस्टम नहीं चलेगा

पंबन रेलवे ब्रिज इंजीनियरिंग का अजूबा!

- देश का पहला वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज
- 72.5 मीटर का एक वर्टिकल लिफ्ट स्पैन
- 5 मिनट में खुलेगा, 3 मिनट में बंद होगा
- बड़े से बड़ा जहाज आसानी से गुजर सकेगा
- समुद्र में 6,790 फीट लंबा ब्रिज
- अरब सागर पर बना है यह ब्रिज
- समुद्र में 2.08 किमी तक फैला है
- ब्रिज पर 531 करोड़ की लागत
- ऑटोमैटिक सिग्नल सिस्टम से लैस
- एंटी-कोरोजन तकनीक, पॉलीसिलॉक्सेन पेंट

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत