Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इन्होंने श्रद्धा की हंसी को बताया ‘चुड़ैल जैसी’, फैंस हुए नाराज, कपिल की मूवी ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का नया पोस्टर रिलीज

पिछले कुछ सालों से देखने में आ रहा है कि लोगों को हॉरर-कॉमेडी फिल्में खूब पसंद आ रही है। ऐसी अधिकतर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 06 Apr 2025 2:31:34

2 News : इन्होंने श्रद्धा की हंसी को बताया ‘चुड़ैल जैसी’, फैंस हुए नाराज, कपिल की मूवी ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का नया पोस्टर रिलीज

पिछले कुछ सालों से देखने में आ रहा है कि लोगों को हॉरर-कॉमेडी फिल्में खूब पसंद आ रही है। ऐसी अधिकतर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हैं। इसी क्रम में दिनेश विजान की हॉरर-कॉमेडी सीरीज की शुरुआत साल 2018 में फिल्म 'स्त्री' से हुई थी। इसमें एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने लीड रोल निभाया था। इसके बाद श्रद्धा ने 'भेड़िया' में एक कैमियो किया और फिर पिछले साल अगस्त में रिलीज हुई 'स्त्री 2' में नजर आईं। फिल्म ने धूम मचा दी और बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ 597 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।

इस बीच सोशल मीडिया पर विजान का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें 'स्त्री' और 'स्त्री 2' के डायरेक्टर अमर कौशिक ने श्रद्धा की कास्टिंग को लेकर मजेदार किस्सा शेयर किया। कौशिक ने बताया कि विजान ने श्रद्धा को एक फ्लाइट में देखा था और तभी उन्होंने कुछ यूनिक सी बात नोटिस की। विजान ने श्रद्धा की हंसी को 'चुड़ैल जैसी' बताया था। उसी मजाक में उन्होंने कहा कि श्रद्धा की हंसी बिल्कुल 'स्त्री' के कैरेक्टर जैसी लगती है। कौशिक ने कोमल नाहटा के इंटरव्यू में कहा कि श्रद्धा की कास्टिंग का पूरा क्रेडिट दिनेश विजान को जाता है। फ्लाइट में मिलने के बाद विजान ने मुझसे कहा था कि जब श्रद्धा हंसती हैं तो वो चुड़ैल जैसी लगती हैं।

मैंने जब पहली बार श्रद्धा से मुलाकात की तो मजाक में कहा कि पहले हंसकर दिखाओ। कौशिक द्वारा कही गई यह बात श्रद्धा के फैंस को चुभ गई है और वे कमेंट्स कर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, “पहले अपारशक्ति खुराना, अब ये?! क्या ये कोई नया ट्रेंड है जहां उनकी खुद की फिल्मों के पुरुष उन्हें सार्वजनिक रूप से नीचा दिखाते हैं? क्या आप अपनी लीडिंग लेडी के बारे में ऐसे बात करते हैं?? पहले उन्होंने फिल्म को उनके नाम पर प्रमोट किया और अब ये बातें कर रहे हैं! श्रद्धा को बेहतर टीम मेंबर्स की जरूरत है!!”

दूसरे ने लिखा, “चाहे आप श्रद्धा के फैन हों या नहीं, लेकिन अपनी लीडिंग लेडी के बारे में सार्वजनिक मंच पर इस तरह बात करना बहुत ही घिनौना और अपमानजनक है, शर्मनाक।” तीसरे ने लिखा, “इस समय श्रद्धा को सच में ‘स्त्री 3′ नहीं करनी चाहिए या उनकी हॉरर फ्रेंचाइजी में किसी भी कैमियो का हिस्सा नहीं बनना चाहिए। यह बहुत ही अपमानजनक है, चाहे आप उसके फैन हों या नहीं, लेकिन एक महिला के लिए ऐसे असंवेदनशील टिप्पणी करना बहुत आसान है।”

साल 2015 में रिलीज हुई 'किस किसको प्यार करूं' रही थी बॉक्स ऑफिस पर सफल

दिग्गज कॉमेडियन कपिल शर्मा अपनी फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' के दूसरे पार्ट के कारण चर्चाओं में हैं। पिछले दिनों फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया था जिसमें कपिल निकाह करते हुए नजर आए। अब आज रामनवमी के मौके पर रविवार (6 अप्रैल) को कपिल ने 'किस किसको प्यार करूं 2' का नया पोस्टर शेयर किया है जिसमें उन्हें हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी करते हुए देखा जा सकता है। पोस्टर में दुल्हन भी नई है। कपिल का ये लुक साउथ की तरह लग रहा है।

कपिल सफेद और लाल आउटफिट में हैं। उनकी दुल्हन ने गुलाबी रंग की साड़ी में घूंघट के अंदर चेहरा छुपा रखा है। कपिल ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “आप सभी को श्री राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।” अब फैंस एक्ट्रेसेज को लेकर अलग-अलग कयास लगा रहे हैं। एक यूजर ने इस पोस्टर में दिख रही दुल्हन के लिए कहा है कि वह त्रिधा चौधरी हैं। एक यूजर ने पूछा कि पहले पार्ट में चार पत्नियां थीं अब इस फिल्म में कितनी होंगी।

उल्लेखनीय है कि साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' में कपिल की तीन पत्नियां होती हैं और चौथी एक्ट्रेस एली एवराम से वो प्यार करते हैं।फिल्म में अरबाज खान और वरुण शर्मा ने भी खूब हंसाया। फिल्म के डायरेक्टर अब्बास मस्तान थे। अभी दूसरे पार्ट की रिलीज डेट सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि यह इस साल के अंत तक सिनेमाघरों में पहुंच जाएगी। कपिल ने इन दिनों टीवी की दुनिया से ब्रेक लिया हुआ है। उनके पिछले दो शो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका