न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर: IPL के टिकट की बिक्री दो दिन बढ़ी, दर्शक हुए निराश, 3000 तक बढ़ाई कीमत

जयपुर के सवाईमानसिंह स्टेडियम में IPL के आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं, और दर्शक टिकट खरीदने के लिए जुट रहे हैं। 5 अप्रैल से शुरू होने वाली ऑफलाइन टिकट बिक्री तकनीकी कारणों से अब 7 अप्रैल से शुरू होगी। राजस्थान रॉयल्स ने 13 अप्रैल को आरसीबी के खिलाफ घरेलू मैच से पहले मुख्यमंत्री और खेल मंत्री को गोल्डन टिकट भेंट किए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 05 Apr 2025 7:29:14

जयपुर: IPL के टिकट की बिक्री दो दिन बढ़ी, दर्शक हुए निराश, 3000 तक बढ़ाई कीमत

जयपुर। सवाईमानसिंह स्टेडियम में आईपीएल के आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस बीच, स्टेडियम के बाहर टिकट खरीदने के लिए दर्शकों की भीड़ जुटनी होना शुरू हो गई है। आईपीएल का क्रेज इस कदर है कि राजस्थान के कोने-कोने से दर्शक मैच का टिकट खरीदने के लिए पहले से ही पहुंच रहे हैं। वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने 13 अप्रैल को आरसीबी के खिलाफ घरेलू मैच से पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री और खेल मंत्री को गोल्डन टिकट भेंट किए।

टिकट खरीदने के लिए दूर-दूर से दर्शक आ रहे हैं। लेकिन जब आज सुबह विंडो नहीं खुली तो उन्हें बहुत निराशा हुई। पहले कहा जा रहा था कि टिकट 5 अप्रैल से मिलना शुरू होंगे, लेकिन यहां विंडो ही नहीं खुली।

बता दें कि पहले 5 अप्रैल से टिकट की ऑफलाइन सेल शुरू होने वाली थी। इसकी वजह से बड़ी संख्या में युवा सवाई मानसिंह स्टेडियम टिकट खरीदने पहुंचे थे। लेकिन तकनीकी कारणों की वजह से फिलहाल टिकट की बिक्री को दो दिन आगे बढ़ा दिया गया है।

राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन ने बताया- जयपुर में आयोजित होने वाले पहले मुकाबले के लिए क्रिकेट लवर स्टेडियम से ऑफलाइन टिकट खरीद कर सकते हैं। यहां पर बॉक्स ऑफिस चालू किया जाएगा। यह बॉक्स ऑफिस सवाई मानसिंह स्टेडियम के ईस्ट गेट, नॉर्थ गेट और वेस्ट गेट पर बनाया गया है। जहां 7 अप्रैल से सुबह 10 बजे से ऑफलाइन टिकट की सेल शुरू होगी। यहां हर कैटेगरी के टिकट उपलब्ध होंगे। जिन्हें पहले आओ पहले पाओ के आधार पर बेचा जाएगा।

इस बार महंगी की गई टिकट

इस बार जयपुर में IPL के मैच देखना महंगा हो गया है। राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टिकटों की रेट में 3000 रुपए तक की बढ़ोतरी की है। हालांकि स्टूडेंट्स को राहत दी गई है। जयपुर में होने वाले मैच में स्टूडेंट्स के लिए आईडी दिखाने पर 1000 रुपए का डिस्काउंट दिया जाएगा। उन्हें 1500 रुपए का टिकट महज 500 रुपए में मिलेगा। वहीं अन्य कैटेगरी में टिकटों की दरें डिमांड के अनुसार बढ़ाई जाएंगी। राजस्थान रॉयल्स मैनेजमेंट ने हर मैच में टिकटों प्राइज अलग-अलग होने के संकेत दिए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?