न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

AC चलाने को कहा तो प्रेग्नेंट महिला पर भड़का ओला ड्राइवर, बोला - पेट पर लात मार के बच्चा गिरा दूंगा

नोएडा में एक प्रेग्नेंट महिला को ओला कैब ड्राइवर ने पेट पर लात मारने और बच्चा गिराने की धमकी दी। महिला को बीच सड़क पर कैब से उतारा गया। जानें पूरा मामला और पीड़िता की आपबीती।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 06 Apr 2025 10:35:58

AC चलाने को कहा तो प्रेग्नेंट महिला पर भड़का ओला ड्राइवर, बोला - पेट पर लात मार के बच्चा गिरा दूंगा

नोएडा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, एक गर्भवती महिला को ओला कैब ड्राइवर ने न केवल धमकाया, बल्कि उसके पेट पर लात मारने और गर्भपात करवाने की धमकी तक दी। यही नहीं, ड्राइवर ने महिला को बीच सड़क पर कैब से उतार दिया, जिससे वह सदमे में आ गई।

पीड़िता ने इस भयावह अनुभव को LinkedIn पर साझा करते हुए लिखा कि उसने केवल दो-तीन बार कैब में AC चलाने की विनती की थी, क्योंकि वह गर्भवती थी और बाहर का तापमान बहुत अधिक था। लेकिन ड्राइवर ने न सिर्फ मना किया, बल्कि दोबारा अनुरोध करने पर वह उग्र हो गया।

महिला ने बताया कि वह नोएडा एक्सटेंशन की रहने वाली है और दिल्ली के साकेत जाने के लिए दोपहर के समय कैब बुक की थी। गर्मी के कारण उन्होंने शीशे बंद कर AC चालू करने को कहा, लेकिन ड्राइवर ने पहले तो टाल दिया। जब उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी का हवाला देते हुए दोबारा निवेदन किया, तो ड्राइवर ने उन्हें धमकाते हुए पेट पर लात मारने और गर्भ गिराने की धमकी दी।

पीड़िता का कहना है कि जब उसने ड्राइवर की धमकी का विरोध किया, तो आरोपी ने उसे बीच सड़क पर जबरन कैब से उतार दिया और धमकी भरे लहजे में कहा, "अब देखना आगे क्या होता है।" इस घटना से महिला स्तब्ध रह गई। किसी तरह वह खुद को संभालते हुए साकेत पहुंची और फिर अपने LinkedIn प्रोफाइल पर पूरी आपबीती साझा की।

महिला ने बताया कि उसने इस घटना की शिकायत ओला कस्टमर सपोर्ट और महिला हेल्पलाइन में दर्ज कराई है। ओला की ओर से जवाब आया कि वे इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए खेद प्रकट करते हैं और आरोपी ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब