न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को सामान्य चलने-फिरने में कितने दिन लगेंगे? सबसे बड़ी चुनौती होगी सेहत

अंतरिक्ष में नौ महीने से ज्यादा समय बिताने के बाद सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की धरती पर वापसी हो रही है। उनकी सेहत पर सवाल उठ रहे हैं क्योंकि लंबे समय तक अंतरिक्ष में रहने के बाद उनके शरीर में कई बदलाव आए हैं।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Tue, 18 Mar 2025 10:33:49

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को सामान्य चलने-फिरने में कितने दिन लगेंगे? सबसे बड़ी चुनौती होगी सेहत

अंतरिक्ष में नौ महीने से ज्यादा समय बिताने के बाद सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की घर वापसी हो रही है। पूरी दुनिया की नजरें उनका वेलकम करने के लिए बेताब हैं। अगर सबकुछ प्लान के मुताबिक सही रहा, तो दोनों अंतरिक्ष यात्री फ्लोरिडा के खाड़ी तट पर पानी में उतरेंगे। हालांकि, नासा ने कहा है कि अंतरिक्ष यान के सभी सिस्टम सही सलामत काम कर रहे हैं और मौसम भी सुहावना है। यानी सुनीता और बुच के धरती पर उतरने में कोई व्यवधान नहीं है। बस, सबसे बड़ी चुनौती सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की सेहत को लेकर है।

दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को धरती पर सामान्य तरीके से चलने-फिरने में कितने दिन लगेंगे, इसका सही-सही आकलन करना बहुत मुश्किल है। अंतरिक्ष में करीब नौ महीने का समय बिताने के बाद उनके शरीर की प्रक्रियाओं में कई बदलाव आ चुके हैं। वायुमंडल में लौटने के बाद उनका सामान्य होना मेडिकल टीम के लिए एक बड़ी चुनौती होगी। इसमें उन्हें काफी वक्त भी लग सकता है।

कैप्सूल से बाहर आने पर मेडिकल टीम के हवाले

नासा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जब दोनों अंतरिक्ष यात्री स्पेसएक्स कैप्सूल से बाहर निकलेंगे, तो उन्हें तुरंत स्ट्रेचर पर लिटाया जाएगा। इसके बाद उन्हें लंबी मेडिकल जांच प्रक्रिया से गुजरना होगा। दोनों को एक फुल बॉडी चेकअप और कई तरह के टेस्ट से गुजरना पड़ेगा। इसके साथ ही उन्हें एक विशेष डायट प्लान भी फॉलो करना होगा।

इन दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को लंबी पुनर्वास प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा। इस दौरान, डायटिशियन की निगरानी में पोषण युक्त आहार और फिटनेस ट्रेनर की देखरेख में नियमित व्यायाम करना होगा, ताकि उनके शरीर में लचीलापन लौटे और मांसपेशियां मजबूत हो सकें।

सुनीता 59 साल की और बुच 61 के हैं

नासा की मेडिकल टीम ने बताया कि दोनों को अपनी ताकत वापस पाने के लिए करीब डेढ़ से दो महीने का लंबा समय लग सकता है। चूंकि सुनीता विलियम्स 59 साल की हैं और बुच विल्मोर करीब 61 के हैं, इस उम्र में अंतरिक्ष में नौ महीने तक बिना सामान्य आहार के रहना बेहद कठिन होता है। जानकारी के अनुसार, सुनीता और बुच की सेहत में गिरावट पहले ही नोटिस की जा चुकी है।

अंतरिक्ष में दोनों की सेहत खराब हो चुकी है

यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अंतरिक्ष में बिताए गए समय के कारण उनके शरीर को अंतरिक्ष विकिरण ने अंदर और बाहर से काफी नुकसान पहुंचाया है। दोनों अंतरिक्ष यात्री शारीरिक रूप से पहले से हल्के हो चुके हैं और उनके रंग में भी पीला पड़ चुका है। इसके साथ ही, लंबे समय तक एकाकीपन ने उनकी मानसिक स्थिति पर भी गहरा असर डाला है।

क्यों नौ महीने अंतरिक्ष में फंसे दोनों?

इस बारे में कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। एलन मस्क ने एक सनसनीखेज दावा किया है, उन्होंने कहा कि आठ महीने पहले ही इन दोनों को वापस लाने की पेशकश की थी। यह प्रस्ताव पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन के सामने रखा गया था, लेकिन उसे खारिज कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल में सुनीता और बुच के साथ-साथ नासा के निक हेग और रूस के अलेक्सांद्र गोरबुनोव भी यात्रा कर रहे हैं।

सुनीता विलियम्स को 1998 में नासा द्वारा अंतरिक्ष यात्री के रूप में चुना गया था, और उसके बाद 2006 और 2012 में वे दो अंतरिक्ष अभियानों का हिस्सा रही थीं। वहीं, 61 वर्षीय बुच विल्मोर भी दो मिशन के तहत अंतरिक्ष में 178 दिन बिता चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब