न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'भारत नहीं, असली दुश्मन है आतंकवाद', मलाला यूसुफजई ने शहबाज शरीफ को दिखाया आईना

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद दुनियाभर के देशों ने पाकिस्तान की आलोचना की और भारत का समर्थन किया। शांति के नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने शहबाज शरीफ को जवाब देते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान दुश्मन नहीं हैं, बल्कि आतंकवाद और उग्रवाद के खिलाफ एकजुट होना चाहिए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 08 May 2025 2:41:52

'भारत नहीं, असली दुश्मन है आतंकवाद', मलाला यूसुफजई ने शहबाज शरीफ को दिखाया आईना

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद दुनियाभर के देशों ने पाकिस्तान की आलोचना की है, और अमेरिका समेत यूरोपीय देशों ने भारत के समर्थन में अपनी आवाज उठाई है। ब्रिटेन और इज़राइल ने खुलकर आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़े होने की बात कही। इस बीच, शांति के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मलाला यूसुफजई ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान एक-दूसरे के दुश्मन नहीं हैं, बल्कि आतंकवाद और उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई होनी चाहिए।

मलाला ने एक इंटरव्यू में कहा कि भारत और पाकिस्तान को मिलकर आतंकवाद और बंटवारे की ताकतों को रोकना चाहिए। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से शांति और बातचीत को बढ़ावा देने की अपील की। मलाला ने कहा कि आतंकवाद की जड़ों की पहचान और उसे खत्म करने के लिए शांति के रास्ते से काम करना चाहिए।

मलाला ने इस बात पर भी जोर दिया कि वह खुद पाकिस्तान में आतंकवाद का शिकार हो चुकी हैं। 2012 में तालिबान ने उन्हें स्कूल जाते वक्त जानलेवा हमला किया था। उन्होंने यह भी कहा कि आतंकवाद के पीछे ऐसी कई वजहें हो सकती हैं, जिन्हें समझकर हम इस समस्या का समाधान कर सकते हैं। उन्होंने कहा, "किसी को उग्रवादी या आतंकवादी बनने के लिए पैदा नहीं किया जाता। इसके पीछे कुछ कारण होते हैं, जिन्हें हमें दूर करना होगा।"

मलाला ने कहा कि जो लोग आतंकवाद की वजह से अपने प्रियजनों को खो चुके हैं, उनके दर्द को वह गहरी संवेदना के साथ महसूस करती हैं। उन्होंने पाकिस्तान में अपने परिवार और मित्रों के बारे में भी चिंता जताई और इस खतरनाक समय में शांति और बातचीत को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। बता दें कि मलाला यूसुफजई को 2014 में शांति के नोबल से सम्मानित किया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब