न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बाल आयोग अध्यक्ष पद पर कुलदीप रांका की नियुक्ति पर राजस्थान हाईकोर्ट ने लगाई रोक

राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य बाल आयोग के अध्यक्ष पद का अतिरिक्त कार्यभार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) कुलदीप रांका को देने के आदेश पर रोक लगा दी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 15 May 2025 11:20:30

बाल आयोग अध्यक्ष पद पर कुलदीप रांका की नियुक्ति पर राजस्थान हाईकोर्ट ने लगाई रोक

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य बाल आयोग के अध्यक्ष पद का अतिरिक्त कार्यभार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) कुलदीप रांका को देने के आदेश पर रोक लगा दी है। यह आदेश गत 5 फरवरी को जारी किया गया था। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि सरकार चाहे तो बाल संरक्षण अधिनियम की धारा 3 के तहत किसी अन्य व्यक्ति को अध्यक्ष पद पर नियुक्त कर सकती है। जस्टिस सुदेश बंसल की एकलपीठ ने यह अंतरिम आदेश आयोग की सदस्य संगीता बेनीवाल की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया।

याचिका में कहा गया कि आयोग अध्यक्ष की नियुक्ति महिला एवं बाल विकास विभाग के मंत्री, प्रमुख सचिव और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के प्रमुख सचिव की समिति की सिफारिश के आधार पर होनी चाहिए। लेकिन उक्त प्रक्रिया की अनदेखी कर सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी कुलदीप रांका को यह जिम्मेदारी सौंप दी, जबकि अधिनियम में किसी आईएएस अधिकारी को अध्यक्ष बनाए जाने का कोई प्रावधान नहीं है।

याचिका में यह भी कहा गया कि 2010 की अधिसूचना के अनुसार अध्यक्ष पद रिक्त होने की स्थिति में इसका कार्यभार आयोग के वरिष्ठ सदस्य को सौंपा जाना चाहिए। संगीता बेनीवाल, जो खुद आयोग की वरिष्ठ सदस्य हैं, ने कार्यभार देने की मांग की थी लेकिन सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। कोर्ट ने अंतरिम रोक के साथ मामले की अगली सुनवाई के निर्देश दिए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी

'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता

BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं

खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग

मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात

'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल

शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू

गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’

बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी

यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा

रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं

क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च

कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे

Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?