न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्यों फर्श पर सोना गद्दे से बेहतर है? जानिए 5 जबरदस्त फायदे जो आपकी सेहत बदल सकते हैं!

जानिए क्यों फर्श पर सोना गद्दे की तुलना में ज्यादा फायदेमंद है। रीढ़ की हड्डी सीधी रहती है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, कमर दर्द में राहत मिलती है और नींद की गुणवत्ता भी बढ़ती है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 15 May 2025 1:47:12

क्यों फर्श पर सोना गद्दे से बेहतर है? जानिए 5 जबरदस्त फायदे जो आपकी सेहत बदल सकते हैं!

बचपन से ही आपने बड़े-बुजुर्गों को यह कहते सुना होगा कि फर्श पर सोना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पहले के जमाने में अधिकतर लोग फर्श पर ही सोते थे और आज भी जो लोग एक बार जमीन पर सोने के आदी हो जाते हैं, उन्हें मुलायम गद्दों पर नींद नहीं आती। खासकर गर्मियों में जब गद्दा गर्म हो जाता है, तब ठंडी जमीन पर सोने से बहुत सुकून मिलता है। यह आदत न सिर्फ आरामदायक होती है, बल्कि इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। तो आइए जानते हैं कि जमीन पर सोना क्यों गद्दे की तुलना में शरीर के लिए ज्यादा लाभकारी है और क्यों आपको इसे अपनाने में देर नहीं करनी चाहिए।

रीढ़ की हड्डी रहती है सीधी और मजबूत

जब आप हार्ड फर्श पर सोते हैं तो आपकी रीढ़ की हड्डी नेचुरल पोजीशन में बनी रहती है। इसके उलट, मुलायम गद्दे पर सोने से स्पाइन में झुकाव आ सकता है, जिससे पोस्चर खराब होने और पीठ दर्द का खतरा बढ़ जाता है। फर्श पर सोने से न सिर्फ आपकी रीढ़ सीधी रहती है, बल्कि पोस्चर में भी सुधार होता है और कमर दर्द जैसी समस्याएं दूर रहती हैं।

बेहतर होता है शरीर में रक्त संचार

फर्श समतल होने की वजह से शरीर का वजन संतुलित रूप से बंटता है, जिससे शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर अधिक दबाव नहीं पड़ता। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और हर अंग तक ऑक्सीजन और पोषण की आपूर्ति सुचारू रूप से होती है। यही वजह है कि सुबह उठने पर शरीर ज्यादा ऊर्जावान और तरोताजा महसूस करता है।

अगर कमर दर्द है तो जमीन पर सोएं

जिन लोगों को लंबे समय से कमर दर्द की समस्या है, उनके लिए फर्श पर सोना बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। जमीन पर सोने से पीठ को बेहतर सपोर्ट मिलता है और रीढ़ की हड्डी सीधी रहती है, जिससे स्पाइन पर दबाव नहीं पड़ता और कमर दर्द में राहत मिलती है।

नींद की गुणवत्ता में आता है सुधार

फर्श पर सोने से नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है क्योंकि शरीर को ज़मीन से जुड़ाव महसूस होता है। यह ग्राउंडिंग इफेक्ट माइंडफुल स्लीप को बढ़ावा देता है और मानसिक रूप से भी सुकून देता है। साथ ही, जमीन पर सोना अपेक्षाकृत ठंडा होता है जो शरीर को ठंडक पहुंचाकर अच्छी नींद दिलाता है।

मांसपेशियों की जकड़न होती है दूर

गद्दे पर सोते समय शरीर का एलाइनमेंट बिगड़ सकता है जिससे मांसपेशियों में खिंचाव और जकड़न महसूस हो सकती है। जबकि फर्श पर सोते वक्त मांसपेशियों को नेचुरल तरीके से स्ट्रेच और रिलैक्स करने का मौका मिलता है। खासकर जिन लोगों को जांघ, कूल्हे और पैरों में अकड़न रहती है, उनके लिए यह आदत बहुत लाभकारी है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। किसी भी सुझाव को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज