Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कांस्टेबल भर्ती: आठ दिन बढ़ाई आवेदन तिथि, 25 मई तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन, 383 पद बढ़े

राजस्थान पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। 17 मई 2025 तक आवेदन करने की प्रक्रिया में आठ दिन की बढ़ोतरी कर दी गई है। अब इस पद के लिए अभ्यर्थी 25 मई 2025 तक रात्रि 11.59 तक ऑन लाइन आवेदन कर सकते हैं। पुलिस मुख्यालय ने यह बात की जानकारी दी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 16 May 2025 8:55:08

कांस्टेबल भर्ती: आठ दिन बढ़ाई आवेदन तिथि, 25 मई तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन, 383 पद बढ़े

जयपुर। राजस्थान पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। 17 मई 2025 तक आवेदन करने की प्रक्रिया में आठ दिन की बढ़ोतरी कर दी गई है। अब इस पद के लिए अभ्यर्थी 25 मई 2025 तक रात्रि 11.59 तक ऑन लाइन आवेदन कर सकते हैं। पुलिस मुख्यालय ने यह बात की जानकारी दी है।

एडीजी (पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड) बिपिन कुमार पांडेय ने बताया कि कांस्टेबल भर्ती-2025 के लिए 9 अप्रैल 2025 को विज्ञप्ति जारी की गई थी। योग्य अभ्यर्थियों से राजकॉम इंफो सर्विसेज लिमिटेड (RISL) की ओर से संचालित समस्त ई-मित्र कियोस्क, जनसुविधा केंद्र (Common Service Centre) एवं विभाग की वेबसाइट पर 28 अप्रैल से 17 मई तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अब कांस्टेबल भर्ती-2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन-पत्र भरने की समयावधि आठ दिन बढ़ा दी है। अब 17 मई के बजाए 25 मई तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे।

पहले 9,617 पद, अब दस हजार पदों पर भर्ती

पुलिस मुख्यालय ने 9 अप्रैल को भर्ती की विज्ञप्ति जारी की थी। इसमें 9,617 पदों पर भर्ती होनी थी। बाद में सरकार ने इस भर्ती में 383 पद बढ़ाने की मंजूरी दे दी। इसके बाद पुलिस मुख्यालय ने संशोधित विज्ञप्ति जारी की। अब यह भर्ती 9,617 पदों के स्थान पर दस हजार पदों पर होगी। बता दें कि सरकार ने बजट में कांस्टेबल के पद पर भर्ती करवाने की घोषणा की थी।
यह रहेगी चयन प्रक्रिया

राजस्थान पुलिस विभाग में कांस्टेबल के 10 हजार पदों पर भर्ती के लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा में पास होने पर अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। इसमें पास होने पर दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद अंतिम वरीयता सूची जारी होगी। फिलहाल, इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक युवा 17 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कांस्टेबल (सामान्य), चालक, बैंड और ऑपेरटर के पदों पर भर्ती की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
astrology