न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जानें रितेश ने क्यों कहा-मुझे मेरी औकात से बहुत ज्यादा मिला, ‘नो एंट्री 2’ से इस एक्टर ने खींचे हाथ

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत विलासराव देशमुख के बेटे रितेश देशमुख (46) ने अपने फिल्मी करिअर की शुरुआत साल 2003...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 15 May 2025 8:05:55

2 News : जानें रितेश ने क्यों कहा-मुझे मेरी औकात से बहुत ज्यादा मिला, ‘नो एंट्री 2’ से इस एक्टर ने खींचे हाथ

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत विलासराव देशमुख के बेटे रितेश देशमुख (46) ने अपने फिल्मी करिअर की शुरुआत साल 2003 में फिल्म 'तुझे मेरी कसम' से की थी। इसमें उनके साथ जेनेलिया डिसूजा थीं, जिनसे बाद में उन्होंने शादी कर ली। बाद में उन्होंने 'मस्ती', 'क्या कूल हैं हम', 'ब्लफमास्टर', 'धमाल', 'हाउसफुल' सीरीज और 'एक विलेन' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया। वे 50 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं जिनमें ज्यादातर मल्टीस्टारर हैं।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रितेश से पूछा गया कि क्या उन्हें कभी ऐसा लगता है कि उन्हें उनकी मेहनत का पूरा हक नहीं मिला? इस पर उन्होंने कहा कि मैं तो वो लड़का हूं जो सोचता था कि मेरी पहली फिल्म ही आखिरी होगी और आज 22 साल बाद यहां बैठा हूं और इंटरव्यू दे रहा हूं। मुझे मेरी औकात से बहुत ज्यादा मिला है। जिंदगी में मुझे हर चीज मेरी उम्मीद से ज्यादा मिली है। जब अच्छा काम करने के बाद बोनस मिलता है और वही बोनस मेरी जिंदगी में चल रहा है। रितेश ने हिंदी सिनेमा के साथ-साथ मराठी सिनेमा में भी अपनी दमदार पहचान बनाई है।

रितेश ने साल 2013 में फिल्म 'बालक पालक' नाम की एक मराठी फिल्म को प्रोड्यूस किया था। फिलहाल रितेश दिग्गज एक्टर अजय देवगन के साथ एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘रेड 2’ में नजर आ रहे हैं, जिसमें उनके शानदार अभिनय के लिए खूब सराहा जा रहा है। इस फिल्म में रितेश एक भ्रष्ट राजनेता की भूमिका निभा रहे हैं, जो अजय के किरदार IRS ऑफिसर से सीधे टक्कर लेता है। दर्शकों को रितेश का ये निगेटिव अवतार काफी पसंद आ रहा है। फिल्म ने 12 दिनों में भारत में 125 करोड़ और दुनियाभर में 169 करोड़ की कमाई कर ली है। रितेश अब ‘हाउसफुल 5’ और ‘राजा शिवाजी’ में नजर आएंगे।

riteish deshmukh,actor rieish deshmukh,raid 2,riteish deshmukh bollywood,riteish deshmukh films,diljit dosanjh,actor diljit dosanjh,no entry 2,varun dhawan,arjun kapoor,boney kapoor

दिलजीत दोसांझ ने इस कारण छोड़ी बोनी कपूर की कॉमेडी मूवी ‘नो एंट्री 2’

निर्माता बोनी कपूर की कॉमेडी फिल्म ‘नो एंट्री 2’ लंबे समय से चर्चाओं में है। बोनी ने ‘नो एंट्री’ के सीक्वल के लिए अपने बेटे अर्जुन कपूर, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ की तिकड़ी को लेने का फैसला लिया। डायरेक्टर अनीस बज्मी ने यंग जनरेशन के मुताबिक एक कहानी लिखी, जो बोनी को पसंद आई जिस कारण बोनी ने इन तीनों कलाकारों को साइन किया था। हालांकि अब जो खबर आ रही है उससे फैंस को निराशा हो सकती है क्योंकि इनमें से एक कलाकार ने फिल्म छोड़ दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘नो एंट्री 2’ से दिलजीत दोसांझ ने किनारा कर लिया है। असल में दिलजीत को शुरुआती आइडिया काफी पसंद आया था लेकिन जब उनके पास फाइनल स्क्रिप्ट पहुंची तो उन्हें कुछ चीजें पसंद नहीं आईं। उन्होंने इस बारे में मेकर्स को बताया और प्रोजेक्ट से हटने का फैसला लिया। दिलजीत और फिल्ममेकर्स के बीच कुछ क्रिएटिव डिफरेंसेज हो गए हैं, जिस कारण उनके रास्ते अलग-अलग हो चुके हैं। अब देखना है कि दिलजीत की जगह कौन लेता है।

मेकर्स ने इस पर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन माना जा रहा है कि जल्दी ही किसी बड़े चेहरे को रिप्लेसमेंट के तौर पर साइन किया जाएगा। दिलजीत पिछले कुछ समय से कॉमेडी फिल्मों का जाना-माना चेहरा बन चुके हैं। उन्होंने अक्षय कुमार, करीना कपूर खान और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘गुडन्यूज’ में लोगों को खूब हंसाया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी