न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नीरव मोदी का जेल से बाहर आने का सपना फिर टूटा, लंदन हाईकोर्ट ने 10वीं बार खारिज की जमानत याचिका

नीरव मोदी की जेल से रिहाई का सपना टूटा, लंदन हाईकोर्ट ने 10वीं बार उनकी जमानत याचिका खारिज की। पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी मोदी के प्रत्यर्पण और भारत वापसी की प्रक्रिया तेज़, CBI ने कोर्ट में मजबूती से अपना पक्ष रखा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 16 May 2025 8:52:19

नीरव मोदी का जेल से बाहर आने का सपना फिर टूटा, लंदन हाईकोर्ट ने 10वीं बार खारिज की जमानत याचिका

लंदन की हाई कोर्ट ऑफ जस्टिस, किंग्स बेंच डिवीजन ने गुरुवार को नीरव मोदी की ताज़ा जमानत याचिका को खारिज कर दिया। यह याचिका नीरव मोदी ने जेल से बाहर निकलने के लिए दायर की थी, लेकिन CBI की सशक्त दलीलों के कारण उन्हें कोई राहत नहीं मिली। सुनवाई के दौरान CBI की टीम ने Crown Prosecution Service (CPS) के साथ मिलकर पूरी ताकत से भारत सरकार का पक्ष रखा।

CBI की जांच टीम विशेष रूप से लंदन पहुंची थी और कोर्ट ने उनकी दलीलों को मानते हुए नीरव मोदी की जमानत याचिका को खारिज कर दिया। नीरव मोदी 19 मार्च 2019 से लंदन की जेल में बंद हैं। वे पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के लगभग 6498.20 करोड़ रुपये के घोटाले के मुख्य आरोपी हैं।

भारत लाने की प्रक्रिया में तेजी आई है

भारत सरकार नीरव मोदी के प्रत्यर्पण और भारत लाने की प्रक्रिया को तेज़ी से आगे बढ़ा रही है। ब्रिटेन की हाई कोर्ट पहले ही नीरव मोदी के भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी दे चुकी है। यह नीरव मोदी की दसवीं जमानत याचिका थी, जिसे CBI ने CPS के सहयोग से सफलतापूर्वक खारिज करवाया है।

मामा-भांजे की जोड़ी ने पंजाब नेशनल बैंक को किया कंगाल

फरवरी 2018 में भारत के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने खुलासा किया कि उन्हें लगभग 11,400 करोड़ रुपये (114 अरब) का भारी नुकसान हुआ है। इस घोटाले के पीछे हीरा व्यापारी और ज्वेलरी डिजाइनर नीरव मोदी और उनके मामा मेहुल चोकसी का हाथ था। नीरव मोदी और उनके साथियों ने PNB की मुंबई स्थित ब्रैडी हाउस ब्रांच से फर्जी 'लेटर ऑफ अंडरटेकिंग' (LoU) जारी कराए। इन LoU के आधार पर अन्य भारतीय बैंकों की विदेशी शाखाओं से भारी क्रेडिट प्राप्त किया गया।

PNB के पास इन लेन-देन का कोई रिकॉर्ड नहीं था क्योंकि ये SWIFT मैसेजिंग सिस्टम के जरिए अनाधिकृत तरीके से किए गए थे। इस पूरी प्रक्रिया में बैंक के कुछ अंदरूनी अधिकारी भी शामिल थे, जिन्होंने जानबूझकर नियमों की अवहेलना की।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब