न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

CM भजनलाल को फिर मिली जान से मारने की धमकी, अशोक गहलोत ने उठाए कानून व्यवस्था पर सवाल

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नीरज के. पवन को बुधवार को एक धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। साथ, जयपुर के एक क्रिकेट स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 15 May 2025 5:56:34

CM भजनलाल को फिर मिली जान से मारने की धमकी, अशोक गहलोत ने उठाए कानून व्यवस्था पर सवाल

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नीरज के. पवन को बुधवार को एक धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। साथ, जयपुर के एक क्रिकेट स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस धमकी के बाद राज्य में उच्च स्तरीय सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि 'दिविज प्रभाकर' नाम के एक ईमेल खाते से यह धमकी भरा ईमेल भेजा गया था। ईमेल में मुख्यमंत्री और अधिकारी को जान से मारने और उनके 'टुकड़े कर देने' की धमकी दी गई है। इसके अलावा, ईमेल में दावा किया गया है कि व्यक्तिगत शिकायतों पर ध्यान आकर्षित करने के लिए स्टेडियम में विस्फोटक लगाए जाएंगे।

पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की कि ईमेल कई लोगों को मिला। इनमें मुख्यमंत्री कार्यालय से संबद्ध एक सरकारी पता और एक निजी व्यक्ति शामिल है। कथित संदेश में बलात्कार, दहेज उत्पीड़न के आरोप और कथित आरोपियों का जिक्र है।

अशोक गहलोत ने उठाए कानून व्यवस्था पर सवाल


राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नीरज के पवन को जान से मारने की धमकी का मामला अब सियासी तूल पकड़ता जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस मामले में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। गहलोत ने कहा कि जब मुख्यमंत्री को ही जान से मारने की धमकी दी जा रही है तो फिर आम आदमी की सुरक्षा का क्या होगा?

गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और वरिष्ठ आईएएस नीरज के पवन को जान से मारने की धमकी हम सभी प्रदेशवासियों के लिए बेहद चिंता का विषय है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्रीजी को तीसरी बार ऐसी धमकी दी गई है। अब आमजन को चिंता सता रही है कि जब मुख्यमंत्री को ही इस तरह धमकी दी जा रही है तो आम आदमी की सुरक्षा का क्या होगा? पिछले डेढ़ साल से हत्या, लूट, रेप, चोरी समेत तमाम अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं एवं सरकार का ध्यान केवल अपराध के आंकड़े कम कर दिखाने में ही है। मुख्यमंत्री के गृह मंत्री होते हुए भी ऐसी स्थिति बनती जा रही है। गहलोत ने आगे लिखा कि राजस्थान की जनता पूछ रही है कि आखिर इस स्थिति में कब सुधार होगा?

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका