न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘बगैर न्यूक्लियर बम के भी हम भारत को रोक सकते हैं’, राजनाथ सिंह के बयान पर पाकिस्तान की गीदड़भभकी

राजनाथ सिंह के परमाणु हथियारों पर दिए बयान से पाकिस्तान बौखला गया। IAEA की निगरानी की मांग पर दी गीदड़भभकी – बिना न्यूक्लियर बम के भी भारत को रोक सकते हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 15 May 2025 7:04:37

‘बगैर न्यूक्लियर बम के भी हम भारत को रोक सकते हैं’, राजनाथ सिंह के बयान पर पाकिस्तान की गीदड़भभकी

आतंकियों को अपने घर में बसाने वाले पाकिस्तान को भारत चारों तरफ से घेर रहा है। पाकिस्तान के नेता अक्सर अपनी परमाणु शक्ति का दंभ भरते नजर आते हैं, लेकिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हालिया बयान ने पाकिस्तान की कमजोरियों को उजागर कर दिया है। उन्होंने पाकिस्तान के परमाणु हथियारों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) की निगरानी में लाने का सुझाव दिया, जिससे पाकिस्तान बौखला गया और गीदड़भभकी देते हुए कहा कि वह बिना परमाणु हथियारों के भी भारत को रोकने में सक्षम है।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने इस टिप्पणी की कड़ी निंदा की और कहा, "यह गैरजिम्मेदाराना बयान पाकिस्तान की पारंपरिक रक्षा क्षमताओं के प्रति असुरक्षा और हताशा को दर्शाता है। पाकिस्तान की पारंपरिक क्षमताएं भारत के खिलाफ पर्याप्त हैं, बिना किसी सेल्फ इंपोज्ड 'न्यूक्लियर ब्लैकमेल' के, जिससे नई दिल्ली पीड़ित है।"

राजनाथ सिंह की किस टिप्पणी से पाकिस्तान बौखलाया?

राजनाथ सिंह ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार जम्मू पहुंचे थे, जहां उन्होंने सैनिकों की युद्ध तत्परता की समीक्षा की। श्रीनगर के बादामी बाग छावनी में भारतीय जवानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "पूरी दुनिया ने देखा है कि पाकिस्तान ने भारत को कितनी गैरजिम्मेदारी से धमकाया है। आज श्रीनगर की धरती से मैं यह सवाल उठाना चाहता हूं कि क्या ऐसे गैरजिम्मेदार और दुष्ट देश के हाथों में परमाणु हथियार सुरक्षित हैं? मेरा मानना है कि पाकिस्तान के परमाणु हथियारों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी की निगरानी में ले जाना चाहिए।"

IAEA ने पाकिस्तान की परमाणु सुविधाओं पर क्या कहा?

वैश्विक परमाणु निगरानी संस्था IAEA ने समाचार एजेंसी ANI को बताया कि पाकिस्तान में किसी भी परमाणु सुविधा से कोई रेडिएशन लीक या रिलीज नहीं हुआ है। हालांकि, उन्होंने अभी तक राजनाथ सिंह के उस सुझाव पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है जिसमें उन्होंने पाकिस्तान की परमाणु सुविधाओं को अंतरराष्ट्रीय निगरानी में लाने की बात कही थी।

यह बयान पाकिस्तान की परमाणु हथियारों की सुरक्षा और जवाबदेही को लेकर वैश्विक चिंताओं के बीच आया है, खासकर तब जब पाकिस्तान आतंकवाद को पालने-पोसने और आंतरिक अस्थिरता के लिए जाना जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी