न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ऑपरेशन सिंदूर: 14 लोकल आतंकियों की हिटलिस्ट में से 6 ढेर, अब बचे 8 — जल्द होगा अंतिम हिसाब

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने 14 लोकल आतंकियों की हिटलिस्ट में से 6 को मार गिराया है। अब 8 बचे हुए आतंकियों की तलाश युद्धस्तर पर जारी है। जानिए कौन हैं ये आतंकी और क्या है अगली रणनीति।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 16 May 2025 8:00:54

ऑपरेशन सिंदूर: 14 लोकल आतंकियों की हिटलिस्ट में से 6 ढेर, अब बचे 8 — जल्द होगा अंतिम हिसाब

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में शुरू किया गया 'ऑपरेशन सिंदूर' अब तक पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद की रीढ़ तोड़ने में सफल रहा है। भारतीय सेना और खुफिया एजेंसियों ने जिन 14 स्थानीय आतंकियों की हिटलिस्ट तैयार की थी, उनमें से 6 को अब तक ढेर किया जा चुका है। इन आतंकियों की पहचान अत्याधुनिक तकनीकी निगरानी और सटीक खुफिया सूचनाओं के जरिए की गई थी। इनका मुख्य कार्य पाकिस्तान से आए आतंकियों को स्थानीय स्तर पर लॉजिस्टिक सपोर्ट, ठिकाने और मदद मुहैया कराना था, इसलिए इनका खात्मा बेहद जरूरी था।

अब तक मारे गए आतंकी कौन हैं?

PTI की खबर के अनुसार मारे गए 6 आतंकियों में पुलवामा में मारे गए आमिर नजीर वानी, यावर अहसान बट्ट और आसिफ अहमद शेख प्रमुख हैं। वहीं शोपियां में मारे गए आतंकियों में शाहिद कुट्टे (लश्कर का शीर्ष कमांडर), अदनान शाफी और अहसान उल हक शेख शामिल हैं। इनकी मौत के बाद पुलवामा और शोपियां जैसे संवेदनशील जिलों में आतंकवादी गतिविधियों पर लगभग विराम लग गया है।

बचे हुए 8 टॉप आतंकी

सुरक्षा एजेंसियों की नजर अब बचे हुए 8 स्थानीय आतंकियों पर है, जिनकी तलाश युद्ध स्तर पर की जा रही है। इनकी जानकारी निम्नलिखित है:

1. आदिल रहमान देंतू

संगठन: लश्कर-ए-तैयबा

लोकेशन: सोपोर

2021 से सक्रिय, जिला कमांडर

उच्च प्राथमिकता पर

2. हरीश नजीर

संगठन: लश्कर

लोकेशन: पुलवामा

एक्टिव लोकल आतंकी

3. आसिफ अहमद कंडे

संगठन: हिजबुल मुजाहिदीन

लोकेशन: शोपियां

2015 से सक्रिय, पाकिस्तान से ट्रेनिंग प्राप्त

4. नसीर अहमद वानी

संगठन: लश्कर

लोकेशन: शोपियां

पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से सीधा जुड़ा

5. आमिर अहमद डार

संगठन: लश्कर/TRF

लोकेशन: शोपियां

2023 से सक्रिय, विदेशी आतंकियों को सहायता प्रदान करता है

6. जुबैर अहमद वानी

संगठन: हिजबुल

लोकेशन: अनंतनाग

ऑपरेशनल कमांडर, A+ श्रेणी का आतंकी

7. हारून रशीद गनी

संगठन: हिजबुल

लोकेशन: अनंतनाग

पाकिस्तान में ट्रेनिंग प्राप्त, हाई रिस्क टारगेट

8. जुबेर अहमद गनी

संगठन: लश्कर

लोकेशन: कुलगाम

IED धमाकों और टारगेट किलिंग में शामिल

क्या है सेना और एजेंसियों की अगली रणनीति?

भारतीय सेना और खुफिया एजेंसियों ने इन 8 बचे आतंकियों के खिलाफ जमीनी और तकनीकी दोनों स्तरों पर निगरानी बढ़ा दी है। इनकी पकड़ के लिए ड्रोन सर्विलांस, तकनीकी इंटेलिजेंस (TIC) और स्थानीय जानकारी का सहारा लिया जा रहा है। इनके मददगार ओवरग्राउंड वर्कर्स (OGWs) की पहचान की जा चुकी है। खास बात यह है कि हर आतंकी के लिए अलग ऑपरेशन प्लान तैयार किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?