अपने ही देश के ड्रोन को लातों से मारते नजर आए पाकिस्तानी, वायरल हुआ वीडियो
भारत-पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव और जम्मू-कश्मीर के आतंकी हमले के बाद हुई जवाबी कार्रवाई, पाकिस्तान के ड्रोन हमले को भारत के एयर डिफेंस ने विफल किया। वायरल वीडियो में पाकिस्तानी नागरिक अपने ही देश के ड्रोन को भारतीय समझकर लात-चप्पल से मारते दिखे।
Posts by : Kratika Maheshwari |
Updated on: Thu, 15 May 2025 7:47:43
हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंच गया था। कहें तो दोनों देशों के बीच एक तरह से अघोषित युद्ध जैसी स्थिति बन गई थी। 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने कड़ा जवाब देते हुए पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में स्थित आतंकी अड्डों को निशाना बनाकर तबाह कर दिया।
इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने भारत पर ड्रोन से हमला करने की कोशिश की, लेकिन भारत के सशक्त एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान की इस योजना को पूरी तरह नाकाम कर दिया। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक अजीब और मजेदार वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें पाकिस्तान के नागरिक अपने ही देश के ड्रोन को भारतीय समझकर लातों और चप्पलों से पीटते नजर आ रहे हैं।
Pakistan locals started beating their own Turkish-made YIHA-III kamikaze "Alive" drone thinking it's an indian drone😭 pic.twitter.com/bgy6ZjJehy
भारत से उलझना कितना भारी पड़ता है, इसका अंदाजा पाकिस्तान को अच्छी तरह है। भारत की कड़ी जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने ड्रोन हमले का सहारा लिया, लेकिन उसके ड्रोन कोई भी लक्ष्य साधने में असफल रहे। इतना ही नहीं, पाकिस्तान के आम नागरिकों की अज्ञानता तब उजागर हो गई जब उन्होंने अपने ही देश के ड्रोन को भारतीय समझकर मारना शुरू कर दिया।
इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे कुछ लोग ड्रोन के गिरने पर उसे लातों और चप्पलों से पीट रहे हैं। कुछ लोग उसे उठाकर तोड़ने की भी कोशिश कर रहे हैं, मानो वो भारत से आया कोई दुश्मन हो। यह दृश्य न सिर्फ हास्यास्पद है, बल्कि पाकिस्तान में तकनीकी और जन जागरूकता की कमी को भी उजागर करता है।
वीडियो पर यूजर्स कर रहे मजेदार कमेंट्स
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @gharkekalesh नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। इसे अब तक 1.65 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इस पर हजारों की संख्या में प्रतिक्रियाएं आ चुकी हैं। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, "रोजी-रोटी भी नहीं कमाने दोगे क्या अब बेचारों को?" तो वहीं दूसरे ने कमेंट किया, "किसी दिन ये लोग ऐसे ही पाकिस्तान को खत्म कर देंगे, भारत को कुछ करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।" एक और यूजर ने लिखा, "तभी तो कहते हैं – पढ़ाई बहुत जरूरी है।"
यह वीडियो मनोरंजन के साथ-साथ एक गहरा संदेश भी देता है – जब देश के नागरिकों को सही जानकारी और शिक्षा नहीं दी जाती, तो हालात हास्यास्पद होने के साथ-साथ शर्मनाक भी हो सकते हैं।