न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दीपिका कक्कड़ के लिवर में टेनिस बॉल के आकार का ट्यूमर, पति शोएब इब्राहिम ने किया चौंकाने वाला खुलासा

टीवी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ के लिवर में टेनिस बॉल के आकार का ट्यूमर पाया गया है। उनके पति शोएब इब्राहिम ने यूट्यूब वीडियो में इसका खुलासा करते हुए सर्जरी की जानकारी दी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 16 May 2025 8:17:28

दीपिका कक्कड़ के लिवर में टेनिस बॉल के आकार का ट्यूमर, पति शोएब इब्राहिम ने किया चौंकाने वाला खुलासा

टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ को लेकर एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। उनके पति और अभिनेता शोएब इब्राहिम ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा करते हुए फैंस को बताया कि दीपिका के लिवर में ट्यूमर पाया गया है, जिसका जल्द ही ऑपरेशन किया जाएगा।

वीडियो में शोएब ने बताया कि कुछ दिन पहले दीपिका को पेट में असहजता और दर्द महसूस हुआ। शुरुआत में उन्होंने इसे सामान्य गैस या एसिडिटी समझा और घरेलू उपचार किए, लेकिन जब तकलीफ कम नहीं हुई तो उन्होंने डॉक्टर से संपर्क किया। डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला कि दीपिका के लिवर के बाएं हिस्से में टेनिस बॉल जितना बड़ा ट्यूमर है।

ऑपरेशन ही एकमात्र विकल्प

इस खबर से शोएब और दीपिका दोनों बेहद चिंतित हो गए। डॉक्टरों ने तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी। हालांकि शुरुआती सीटी स्कैन रिपोर्ट में ट्यूमर कैंसर का नहीं लग रहा, लेकिन डॉक्टरों ने कुछ और टेस्ट कराने को कहा है ताकि पूरी तरह से स्पष्ट हो सके। तीन दिन अस्पताल में रहने के बाद दीपिका को गुरुवार (15 मई) को डिस्चार्ज कर दिया गया है। शोएब ने बताया कि इस ट्यूमर का इलाज सिर्फ सर्जरी से ही संभव है और जल्द ही दीपिका का ऑपरेशन किया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को वे लिवर स्पेशलिस्ट डॉक्टर से सलाह लेंगे ताकि सटीक इलाज की योजना बन सके। हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में ही रखने की सलाह दी थी, लेकिन शोएब ने फैसला किया कि घर का शांत वातावरण दीपिका की सेहत के लिए बेहतर रहेगा।

बेटे को लेकर परेशान दोनों

शोएब ने बताया कि इस वक्त दीपिका और उन्हें जिसकी ज्यादा टेंशन है वो है उनके बेटे की। उनका बेटा अब भी दीपिका से ही ब्रेस्टफीड करता है और अभी तक उसने बाहर का दूध नहीं पिया है। बेटे को दूध पीकर सोने की आदत है या फिर दिन में थोड़ा-थोड़ा वह ब्रेस्टफीड लेता है। अब आगे दीपिका को जब एडमिट होगा तो बेटे को कैसे हैंडल करेंगे यही सोचकर दीपिका भी परेशान थीं।

कैंसर के लिए भी हुए हैं टेस्ट

अब तक की रिपोर्ट्स में कैंसर का कोई संकेत नहीं मिला है, लेकिन पूरी पुष्टि के लिए एक आवश्यक ब्लड टेस्ट कराया गया है जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार को आएगी। परिवार इस रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इस कठिन समय में शोएब ने अपने प्रशंसकों से प्रार्थना करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिस तरह उनके पिता की बीमारी के वक्त लोगों ने दुआ की थी, उसी तरह अब वे दीपिका की अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना करें और किसी भी तरह की नकारात्मक अफवाहों पर ध्यान न दें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी