न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कार्तिक-श्रीलीला की फिल्म को लेकर सामने आई यह Update, ट्विंकल को इन्होंने धकेला था एक्टिंग में

एक्टर कार्तिक आर्यन और ‘पुष्पा 2’ के आइटम नंबर से चर्चा में आई साउथ इंडियन एक्ट्रेस श्रीलीला इन दिनों एक फिल्म पर काम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 15 May 2025 8:46:21

2 News : कार्तिक-श्रीलीला की फिल्म को लेकर सामने आई यह Update, ट्विंकल को इन्होंने धकेला था एक्टिंग में

एक्टर कार्तिक आर्यन और ‘पुष्पा 2’ के आइटम नंबर से चर्चा में आई साउथ इंडियन एक्ट्रेस श्रीलीला इन दिनों एक फिल्म पर काम कर रहे हैं। इसकी शूटिंग के लिए कार्तिक ने अपने ओवरऑल लुक में बड़ा बदलाव किया है। अनुराग बसु की इस फिल्म के जरिए श्रीलीला हिंदी फिल्मों में करिअर शुरू करने जा रही हैं। इस मूवी को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। फिलहाल मेकर्स ने इसके आधिकारिक टाइटल की घोषणा नहीं की है। हालांकि इससे पहले मेकर्स सिनेमा लवर्स को बड़ा सरप्राइज देने की योजना बना रहे हैं। मेकर्स इस फिल्म को इस साल दिवाली पर रिलीज करना चाहते हैं।

इसका गाना 'तू मेरी जिंदगी है, तू मेरी आशिकी है' काफी ज्यादा चर्चा में आया था। अब एक बड़ी अपडेट सामने आई है, जिसके अनुसार भूषण कुमार निर्मित फिल्म के टीजर पर काम चल रहा है। पिंकविला की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि लव स्टोरी बेस्ड फिल्म की 70 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी है। अब हर कोई फिल्म के टीजर और इसके टाइटल की अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहा है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि टीजर को अगले 30 दिनों के अंदर यानी 1 महीने में रिलीज करने का प्लान है।

फिलहाल मेकर्स टीजर पर काम कर रहे हैं और संभावना है कि इसके जरिए एक नई प्रेम कहानी को दर्शाया जाएगा। फिल्म के टीजर में रिलीज डेट पर भी एक बार फिर से जोर दिया जाएगा। मेकर्स टीजर के साथ फिल्म का टाइटल भी अनाउंस कर सकते हैं। कार्तिक ने फिल्म का एक बड़ा हिस्सा पूरा कर लिया है। अगले शूटिंग शेड्यूल में कार्तिक का एक अलग अंदाज देखने को मिलेगा। रिपोर्ट की मानें तो कार्तिक अगस्त में शूटिंग का अंतिम चरण पूरा कर सकते हैं। यह एक म्यूजिकल लव स्टोरी होगी, जिसका संगीत प्रीतम ने दिया है। कुछ लोग अनुमान लगा रहे हैं कि यह 'आशिकी' का तीसरा भाग 'आशिकी 3' है। हालांकि निर्माताओं की तरफ से कोई से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

kartik aaryan,actor kartik aaryan,sreeleela,south indian actress sreeleela,kartik sreeleela,anurag basu,aashiqui 3,twinkle khanna,actress twinkle khanna,writer twinkle khanna

ट्विंकल खन्ना ने कहा, एक्टिंग करिअर के लिए मेरी मां सबसे ज्यादा एक्साइटेड थीं…

दिवंगत एक्टर राजेश खन्ना और एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया की बेटी ट्विंकल खन्ना ने एक्टिंग से करिअर की शुरुआत की थी, लेकिन बाद में उन्होंने लेखन के क्षेत्र में खूब नाम कमाया। आज ट्विंकल अपने काम से पूरी तरह से संतुष्ट हैं। हाल ही में दिव्या जैन के साथ एक बातचीत में ट्विंकल ने खुलासा किया कि वो अपनी मर्जी से एक्ट्रेस नहीं बनीं। ये फैमिली की एक्सपेक्टेशन का नतीजा था।

ट्विंकल ने कहा कि यहां बहुत ऐसे लोग हैं, मुझे यकीन है, जो भी उनके माता-पिता करते थे…वो वही काम करते हैं, अगर उनके पास मिठाई की दुकान होती तो आप मिठाई वाले बन जाते। यह उतना ही सरल था। मेरे माता-पिता बहुत एक्साइटेड थे। मेरी मां सबसे ज्यादा एक्साइटेड थीं। मैंने तो वैसे सीए एंट्रेंस एग्जाम के लिए एप्लाई किया था क्योंकि मैं यही करना चाहती थी। लेकिन मां ने मुझसे कहा, यही सही टाइम है कि तुम एक्ट्रेस बन सकती हो और बाद में तुम्हें जो करना है करो। एक्टिंग छोड़ने के बाद मैंने अपनी मां से इस पर बात की।

मैंने उनसे कहा कि पता है आपको। आपने मुझे फोर्स किया और जबरदस्ती एक्टिंग में धकेल दिया। एक राइटर के तौर पर तब से ही मेरा सक्सेसफुल करिअर हो सकता था। तब मां ने जवाब दिया और कहा कि खैर अब क्या कर सकते हो? अब आप आउटडेटेड हो गए हो। ट्विंकल ने कहा कि पैरेंट्स को समझना होगा कि वे अपने अधूरे सपनों या आदर्शों को अपने बच्चों पर न थोपें। ट्विंकल ने अपने करिअर में करीब 15 फिल्मों में काम किया है। ट्विंकल की शादी एक्टर अक्षय कुमार से हुई है और उनके एक बेटा आरव व एक बेटी नितारा हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी