न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुस्लिम देश ने पाकिस्तान के खिलाफ लड़ाई में भारत का दिया साथ, जयशंकर ने फोन कर जताया आभार

आतंकवाद के खिलाफ भारत को तालिबान शासित अफगानिस्तान का समर्थन मिला। जयशंकर ने अफगान मंत्री से फोन पर बात कर आभार जताया और सहयोग का आश्वासन दिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 16 May 2025 8:35:09

मुस्लिम देश ने पाकिस्तान के खिलाफ लड़ाई में भारत का दिया साथ, जयशंकर ने फोन कर जताया आभार

आतंकवाद के खिलाफ जंग में भारत को मुस्लिम देशों और तालिबान-शासित अफगानिस्तान का अप्रत्याशित समर्थन मिला है। इसके बाद भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी से टेलीफोन पर बातचीत की। यह अगस्त 2021 में तालिबान के अफगानिस्तान की सत्ता में आने के बाद भारत और अफगानिस्तान के बीच पहली उच्चस्तरीय राजनीतिक बातचीत रही।

यह संवाद उस वक्त हुआ है जब जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और उसके जवाब में भारत द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत की गई सख्त कार्रवाई के चलते भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव चरम पर है। अफगान सरकार ने इस हमले की कड़ी निंदा की थी, जिसे विदेश मंत्री जयशंकर ने सराहते हुए धन्यवाद दिया।

जयशंकर ने बातचीत के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “अफगान कार्यवाहक विदेश मंत्री मौलवी अमीर खान मुत्ताकी से सार्थक चर्चा हुई। पहलगाम आतंकी हमले की उनकी स्पष्ट निंदा के लिए आभार प्रकट किया। अफगान और भारतीय जनता के बीच पारंपरिक मैत्रीपूर्ण संबंधों को दोहराया और उनके विकासात्मक प्रयासों में भारत की सतत सहायता की पुष्टि की।”

तालिबान ने की वीजा सरलता और कैदियों की रिहाई की मांग

तालिबान के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, मुत्ताकी ने भारत के साथ द्विपक्षीय रिश्तों को सशक्त बनाने, व्यापार को बढ़ावा देने और राजनयिक संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने भारत को एक ‘महत्वपूर्ण राष्ट्र’ बताते हुए अफगानिस्तान के साथ ऐतिहासिक संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने की उम्मीद जताई।

मुत्ताकी ने विशेष रूप से अफगान व्यापारियों और इलाज के लिए भारत आने वाले मरीजों के लिए वीजा प्रक्रियाओं को आसान बनाने की अपील की। इसके साथ ही, भारत में बंद अफगान कैदियों की रिहाई और स्वदेश वापसी की भी मांग रखी गई।

बदले में, जयशंकर ने भारत की ओर से सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि भारत राजनीतिक और आर्थिक दोनों क्षेत्रों में अफगानिस्तान के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

चाबहार बंदरगाह पर भी चर्चा

बातचीत में ईरान स्थित रणनीतिक चाबहार बंदरगाह का भी जिक्र हुआ, जो भारत को अफगानिस्तान तक पहुंचने के लिए पाकिस्तान को बायपास करने का एक अहम मार्ग प्रदान करता है। इसके अतिरिक्त, क्षेत्रीय सुरक्षा, स्थिरता और मानवीय एवं आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर दोनों पक्षों की सहमति बनी।

गौरतलब है कि इसी वर्ष जनवरी में भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने दुबई में अमीर मुत्ताकी से भेंट की थी, जो तालिबान शासन के साथ भारत का पहला उच्च स्तरीय संपर्क था।

जयशंकर का पाकिस्तान पर स्पष्ट संदेश

गुरुवार को एक कार्यक्रम में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच का संबंध पूरी तरह से द्विपक्षीय रहेगा। उन्होंने कहा कि इस नीति को लेकर वर्षों से राष्ट्रीय सहमति बनी हुई है, और इसमें कोई बदलाव नहीं होगा।

उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भी पहलगाम आतंकी हमले के दोषियों को जवाबदेह ठहराने की बात कही थी। जयशंकर ने कहा, "7 मई की सुबह, ऑपरेशन सिंदूर के तहत हमने उन्हें जिम्मेदार ठहराया। भारत ने अपना लक्ष्य पूरा किया और यह स्पष्ट हो गया कि गोलीबारी रोकने के लिए कौन इच्छुक है।"

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं