न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कल्कि कोचलिन ने बताई आलिया की शादी में जाने की वजह, बेटी को इसलिए दिया था पानी में जन्म

एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन (41) को ‘ये जवानी है दीवानी’ और ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ जैसी फिल्मों से खूब शौहरत मिली। कल्कि प्रोफेशनल के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 15 May 2025 7:30:27

2 News : कल्कि कोचलिन ने बताई आलिया की शादी में जाने की वजह, बेटी को इसलिए दिया था पानी में जन्म

एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन (41) को ‘ये जवानी है दीवानी’ और ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ जैसी फिल्मों से खूब शौहरत मिली। कल्कि प्रोफेशनल के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी लाइमलाइट में रहती हैं। कल्कि ने साल 2011 में फिल्ममेकर अनुराग कश्यप के साथ शादी की थी, लेकिन चार साल बाद ही वे अलग हो गए। कल्कि पिछले साल अनुराग की बेटी आलिया कश्यप की शादी में शामिल हुई थीं। अब कल्कि ने इसकी वजह का खुलासा किया है। बता दें कि जब अनुराग और कल्कि की शादी हुई, तब आलिया 10 साल की थीं।

आलिया, अनुराग और उनकी पहली पत्नी आरती बजाज की बेटी हैं। कल्कि ने यूट्यूब चैनल अलीना डिसेक्ट्स से बात करते हुए कहा कि एक्स पार्टनर से अलग होना पॉसिबल है लेकिन उनके जरिये मिले लोगों के साथ संबंध तोड़ना ज्यादा मुश्किल है। बहुत समय बीत चुका है। हम दोनों अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। यह सिर्फ एक व्यक्ति नहीं है जिसे आप जानते हैं। यह उनके आस-पास के सभी लोगों के साथ भी है, खासकर हमारी इंडस्ट्री में। आप अचानक उन सभी लोगों से संबंध नहीं तोड़ सकते।

आप 300-400 नए लोगों को जानते हैं क्योंकि आप उस साथी के साथ छह साल तक रहे हैं। इसलिए जाहिर है, वे संबंध अचानक खत्म नहीं होने वाले हैं, इसलिए हम कॉन्टेक्ट में रहेंगे। कल्कि कुछ सालों से कम ही फिल्मों में नजर आई हैं। उनकी पिछली फिल्म साल 2023 में आई ‘खो गए हम कहां’ थी। इसमें अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव की मुख्य भूमिकाएं थी। यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।

kalki koechlin,actress kalki koechlin,anurag kashyap,arti bajaj,aliyah kashyap,anurag aliyah,kalki daughter,kalki water birth,guy hershberg

कल्कि ने कहा, पानी में डिलीवरी बॉडी के लिए बहुत आसान होती है और…

बता दें कल्कि ने इजरायल के बॉयफ्रेंड गाई हर्षबर्ग के साथ दूसरी शादी कर ली है। उनके एक बेटी सेफ्फो हैं, जो साल 2020 में हुई थी। कल्कि ने बेटी को पानी में जन्म दिया था। इस बारे में कल्कि ने कहा कि कुछ लोगों को पानी में बच्चा पैदा करने की तकनीक अजीब या फिर एक 'चुड़ैल प्रथा' लग सकती है। इसी वजह से वो डिलीवरी के लिए वॉटर बर्थ तकनीक को चुनने से परहेज करते हैं। पानी में डिलीवरी बॉडी के लिए बहुत आसान होती है और नेचुरल बर्थ के दौरान यह और भी ज्यादा आसान हो जाती है।

इस बारे में बहुत सारी रिसर्च की गई है और बताया गया है कि वॉटर बर्थ बच्चे और महिला दोनों के लिए अच्छी तकनीक है। इस बात पर बहुत रिसर्च हुई है कि जब बच्चा बाहर आता है तो उसके लिए यह आसान होता है क्योंकि वह पहले से ही एम्नियोटिक फ्लूइड में होता है इसलिए इससे कोई घबराने वाली बात नहीं। और डिलीवरी के बाद महिला की रिकवरी के लिए भी यह आसान प्रक्रिया है।

मुझे लगता है कि यह प्रोटोकॉल होना चाहिए। मुझे नहीं पता कि लोग इसे क्यों नहीं अपनाते। मुझे लगता है कि यहां यह ज्यादा महंगी है, इसलिए यही एक बड़ी वजह है कि लोग इसे नहीं अपनाते। ऐसी कई जगहें हैं, जहां आप बच्चे को जन्म देने के लिए वॉटर बर्थ तकनीक अपना सकते हैं। इसे अस्पतालों में भी किया जा सकता है। ऐसा नहीं है कि यह कोई बहुत एक्सक्लूसिव है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी