न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: जोधपुर से सेना के विशेष विमान द्वारा अवैध बांग्लादेशियों को डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू, पहली खेप पश्चिम बंगाल रवाना

राजस्थान में अवैध बांग्लादेशियों की वापसी शुरू, पहली खेप सीकर से जोधपुर लाई गई, सेना के विशेष विमान से पश्चिम बंगाल भेजकर डिपोर्ट की प्रक्रिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 14 May 2025 12:54:32

राजस्थान: जोधपुर से सेना के विशेष विमान द्वारा अवैध बांग्लादेशियों को डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू, पहली खेप पश्चिम बंगाल रवाना

राजस्थान में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पहली खेप को बुधवार को बांग्लादेश भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जोधपुर से इनकी रवानगी की जाएगी। सीकर पुलिस ने कुल 148 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को चार बसों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार को जोधपुर पहुंचाया। वहां एयरफोर्स स्टेशन के बाहर सभी को सुरक्षा घेरे में प्रवेश कराया गया। विशेष सैन्य विमान के जरिए इन बांग्लादेशियों को पश्चिम बंगाल भेजा जाएगा, जहां उन्हें बीएसएफ को सौंपा जाएगा। इसके बाद सीमा सुरक्षा बल उन्हें बांग्लादेशी सुरक्षा एजेंसियों को हैंडओवर करेगा।

जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर डीसीपी आलोक श्रीवास्तव स्वयं मौजूद रहे। सीकर से आए इस जत्थे की सुरक्षा के लिए जोधपुर पुलिस ने विशेष इंतजाम किए। एयरपोर्ट थाना व रातानाडा थाना की पुलिस के साथ-साथ आरएसी के जवानों को भी तैनात किया गया। बसों में लाए गए इन अवैध नागरिकों की उपस्थिति दर्ज की गई और उनके दस्तावेज एवं सामान सेना व वायुसेना अधिकारियों को सौंपे गए।

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने देशभर में मौजूद अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजने का निर्णय लिया। इसी क्रम में राजस्थान के 17 जिलों से अब तक 1008 संदिग्ध बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें जयपुर रेंज से ही 761 हैं। अकेले सीकर जिले में 394 अवैध बांग्लादेशी पकड़े गए। दस्तावेज सत्यापन के बाद बुधवार को सीकर से पहली खेप के रूप में 148 बांग्लादेशी नागरिकों को रवाना किया गया, जिन्हें पहले जोधपुर लाया गया और अब सेना के विमान से पश्चिम बंगाल के लिए रवाना किया जा रहा है। बीएसएफ इनको आगे बांग्लादेश डिपोर्ट करेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, महिलाओं को हर महीने 3000 रुपये और 6 महीने में UCC लागू करने का वादा

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को तेलंगाना हाईकोर्ट से राहत, असम केस में मिली अग्रिम जमानत; एक हफ्ते में गुवाहाटी कोर्ट में पेशी जरूरी

‘धुरंधर’ के सेट पर बेहद शांत रहते थे अक्षय खन्ना, दानिश पंडोर ने खोले बिहाइंड द सीन राज, कहा- किसी से ज्यादा बातचीत...

‘धुरंधर 2’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट, 22वें दिन अब तक का सबसे कम कलेक्शन दर्ज, क्या 1100 करोड़ क्लब में होगी एंट्री?

Instagram का नया अपडेट: अब यूजर्स अपने कमेंट्स कर सकेंगे एडिट, मिलेगा ज्यादा कंट्रोल

यूपी में 13 करोड़ से ज्यादा मतदाता, SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी; ऐसे करें अपना नाम चेक

वृंदावन में दर्दनाक हादसा, यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 6 की मौत, कई अब भी लापता

समय रैना का शो देख भावुक हुई मां, बेटी से कही दिल छू लेने वाली बात; वायरल वीडियो ने छुए जज्बात

RR vs RCB Head to Head: किसका थमेगा जीत का सिलसिला? राजस्थान और आरसीबी के बीच अब तक का ऐसा रहा है रिकॉर्ड

‘पिता का सपना था क्रिकेटर बनाना’, जीत के बाद भावुक हुए मुकुल चौधरी, साझा की संघर्ष और सफलता की कहानी

ग्रेम स्मिथ की वैभव सूर्यवंशी पर बड़ी भविष्यवाणी, बोले- आईपीएल 2026 का बन सकता है सबसे बड़ा सितारा

रील के जुनून में हद पार, शख्स ने बच्ची की जान जोखिम में डाली, वायरल वीडियो

WhatsApp की प्राइवेसी पर फिर बहस तेज, एलन मस्क ने X Chat को बताया ज्यादा सुरक्षित

केमिकल से पके आम पहचानने का आसान तरीका, इन ट्रिक्स से तुरंत समझ जाएंगे फर्क