न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शादी लायक हो गई हैं बेटी की उम्र, उन्हें जरूर सिखाएं ये बातें

अगर आपकी बेटी भी शादी लायक हो गई हैं, तो उन्हें यहां बताई जा रही बातें जरूर सिखाएं।

Posts by : Neha | Updated on: Thu, 01 Dec 2022 12:38:42

शादी लायक हो गई हैं बेटी की उम्र, उन्हें जरूर सिखाएं ये बातें

शादियों का सीजन जारी हैं जहां आने वाले दिनों में कई कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। एक उम्र के बाद शादी करने का फैसला लेना होता हैं जो कि बेहद महत्वपूर्ण होता हैं क्योंकि इसके बाद आपके जीवन में कई बदलाव आते हैं। खासकर, शादी के बाद लड़कियों के जीवन में बहुत सारे बदलाव देखने को मिलते हैं। ऐसे में शादी के बाद लड़कियों को तालमेल बिठाने की जरूरत होती हैं। इस सामंजस्य को बैठाने के लिए आपको अपनी बेटी को कुछ सीख देने की जरूरत होती हैं ताकि वे अपने भविष्य में आने वाली स्थिति को संभाल सके। अगर आपकी बेटी भी शादी लायक हो गई हैं, तो उन्हें यहां बताई जा रही बातें जरूर सिखाएं।

daughters age has become marriageable,definitely teach them these things,mates and me,relationship tips

शादी एक चॉइस होनी चाहिए

अपनी बेटियों को सिखाएँ की शादी करना या न करना उसका डिसीजन होना चाहिए। यदि वह शादी करना चाहती है तो किस उम्र और किस समय पर करना चाहती है इसमें भी उसी का मत एवं खुशी होनी चाहिए। यह बेहतर होगा कि शादी की इस उम्र को उसके माता-पिता या समाज व उसके कानून न तय करें। यह अपनी पुत्री को समझाएँ कि जीवन में शादी करना ही उसका एकमात्र लक्ष्य नहीं है। उसे यह बताएँ कि आसमान खुला पड़ा है और उसे उसकी बुलंदियों को छूना है।

घर के कामों में मदद करें

बेटी को शादी से पहले ये सिखाएं कि ससुराल उसका घर है और ससुराल वाले परिवार। ऐसे में अपने परिवार और घर की जिम्मेदारी को समझे। हो सकता है कि मायके में बेटी ने कभी अधिक घर के काम न किए हों लेकिन ससुराल में उन्हें सास की मदद करने की सलाह दें। उन्हें पहले से ही यह बात सिखाएं कि मायके में जितना काम करती हैं, ससुराल में उससे ज्यादा करना पड़ सकता है। इसलिए कामकाज के लिए तैयार करें और इस बदलाव से घबराएं नहीं।

daughters age has become marriageable,definitely teach them these things,mates and me,relationship tips

बड़ों का सम्मान

इस बात में कोई दोराय नहीं कि एक अजनबी परिवार में रहना बहुत मुश्किल होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि वहां के न केवल तौर-तरीके सीखने में समय लग जाता है बल्कि यह भी नहीं पता होता कि किससे क्या कहना है। ऐसे में अगर घर का बड़ा आपको किसी चीज के लिए डांट भी दे, तो उसे कभी भी जवाब न दें। इतना ही नहीं, बेटी को शादी से पहले ये बात सिखाएं कि वहां जाकर उसे हर किसी का आदर करना है। सास ससुर भी उसके माता पिता हैं, जिनका सम्मान करना बहुत ज्यादा जरूरी है।

ससुराल का रहन-सहन सीखें

यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि मायके-ससुराल का रहन-सहन बहुत अलग होता है। ऐसे में अपनी बेटी को बटाएं ससुराल के रहन-सहन के मुताबिक खुद को ढ़ालें। वहां न केवल अपनी सास का हाथ बताएं बल्कि उनसे वहां के तौर-तरीके भी सीखें।

daughters age has become marriageable,definitely teach them these things,mates and me,relationship tips

जल्दी राय न बनाएं

शादी के बाद अक्सर लड़की को ससुराल वालों को समझने में वक्त लगता है। लोग ससुराल के लोगों के बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानते। ऐसे में हो सकता है कि किसी रिश्तेदार का शुरुआती इम्प्रेशन अच्छा न हो। ऐसे में बेटी को सिखाएं कि झट से कोई राय न बनाएं। बेटी को समझाएं कि वह ससुराल जाने पर लोगों को समझने के लिए वक्त लें।

माँ बनने की चॉइस

अपनी बेटियों को बताना चाहिए कि माँ बनना या न बनने में उसके स्वयं का मत होना चाहिए। यह उसके और उसके पति की आपसी मंजूरी से होना चाहिए। माता-पिता या इनलॉज के प्रेशर में आकर किसी भी लड़की को इस मानसिक और शारीरिक तनाव से नहीं गुज़रना चाहिए। अपनी बेटियों को सिखाएं कि अपने करियर को प्रायोरिटी देना, अपने ड्रीम को फॉलो करना, इसमें कुछ गलत नहीं है। मदरहुड को डिले करना, बच्चे को अडॉप्ट करना या बच्चा नहीं करना सब अपने आप में सही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती