न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘हाउसफुल 2’ फेम एक्ट्रेस शाजान ने इनके साथ की शादी, पति के बगैर इवेंट में पहुंचीं हिना की तस्वीरें वायरल

एक्ट्रेस शाजान पदमसी ने 5 जून को एक निजी समारोह में आशीष कनकिया के साथ शादी कर ली। आशीष पेशे से बिजनेसमैन हैं। शादी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 06 Jun 2025 11:46:38

2 News : ‘हाउसफुल 2’ फेम एक्ट्रेस शाजान ने इनके साथ की शादी, पति के बगैर इवेंट में पहुंचीं हिना की तस्वीरें वायरल

एक्ट्रेस शाजान पदमसी ने 5 जून को एक निजी समारोह में आशीष कनकिया के साथ शादी कर ली। आशीष पेशे से बिजनेसमैन हैं। शादी में परिवार और रिश्तेदारों के साथ करीबी दोस्त शामिल हुए। शाजान और आशीष ने फैंस के लिए अभी शादी की ऑफिशियल तस्वीरें रिलीज नहीं की हैं। सोशल मीडिया पर पहली झलक जरूर सामने आई है। उनकी जोड़ी खूब जम रही थी। शाजान ने आइवरी लहंगा पहना था, जिसमें वह कमाल लग रही थीं। आशीष ने शेरवानी पहनी थी। शाजान और आशीष की शादी का जश्न 2 दिन चला, जिसमें सबने खूब मस्ती की।

सूत्रों के अनुसार 7 जून को भी फंक्शन होगा। शाजान और आशीष की रोका सेरिमनी जनवरी में हुई थी। तब शाजान ने बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं। 'ईटाइम्स' को दिए एक इंटरव्यू में शाजान ने बताया था कि वह आशीष से कैसे मिली थीं। दोनों की मुलाकात बचपन के एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई। वे कैजुअल डिनर पर साथ गए थे, पर उनके बीच गहरा रिश्ता बन गया। डेटिंग से पहले उन्होंने एक-दूसरे को जानने में समय लिया। उनकी सगाई पिछले साल नवंबर में हुई थी।

शाजान लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। वह साल 2023 में फिल्म 'पागलपन : नेक्स्ट लेवल' में नजर आई थीं। शाजान 'रॉकेट सिंह : सेल्समैन ऑफ द ईयर', 'दिल तो बच्चा है जी' और 'हाउसफुल 2' जैसी फिल्मों में उनके अभिनय के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में वह नील नितिन मुकेश और जैकलीन फर्नांडीज के साथ वेब सीरीज 'है जुनून' में नजर आई थीं। वहीं आशीष मूवीमैक्स सिनेमाज के सीओओ हैं।

हिना खान ने हाल ही बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ की है शादी

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्ट्रेस हिना खान ने पिछले साल खुलासा किया था कि उनके ब्रेस्ट कैंसर की थर्ड स्टेज है। वह तब से ही सुर्खियों में बनी हुई हैं। हिना लगातार फैंस को सोशल मीडिया पर हेल्थ अपडेट देती रहती हैं। इस बीच हिना ने 4 जून को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल संग गुपचुप कोर्ट मैरिज कर ली। हिना ने अचानक से शादी की तस्वीरें शेयर कर हर किसी को हैरान कर दिया।

अब हिना एक इवेंट में नजर आईं, जिसकी फोटो और वीडियो छाए हुए हैं। इवेंट में हिना पर्पल कलर की साड़ी में देखी गईं। साड़ी में ऑल ओवर गोल्डन गोल्डन वर्क था। लॉन्ग इयररिंग्स, ग्लॉसी मेकअप और लो हेड पोनीटेल के साथ उन्होंने अपने इस लुक को कंप्लीट किया। हाथों में मेहंदी, माथे पर बिंदी लगाए हिना इवेंट में बिल्कुल नई-नवेली दुल्हन जैसी सज-धजकर पंहुचीं और ट्रेडिशनल लुक से मन मोह लिया। हालांकि हिना अकेले ही पहुंची थीं। उनके साथ रॉकी नहीं थे।

इस दौरान हिना जब पैपराजी को पोज दे रही थीं, तो उन्हें जैसे ही मेहंदी फ्लॉन्ट करने के लिए कहा तो वह शरमा गईं। फिर पैप्स ने चुटकी ली तो हिना ने चेहरे पर हल्की सी स्माइल बिखेरते हुए पोज दिया और मिठाई खिलाने का वादा करके वहां से चली गईं। उन्होंने कहा कि जल्द ही मैं और रॉकी साथ में पोज देंगे और आपको मिठाई भी खिलाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज