न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत सरकार ने Android यूज़र्स को लेकर जारी किया बड़ा अलर्ट, खतरे में हो सकता है आपका डाटा

भारत सरकार ने Qualcomm चिपसेट वाले Android डिवाइसेज़ के लिए एक गंभीर सुरक्षा चेतावनी जारी की है। CERT-In के अनुसार, कई स्मार्टफोन्स में साइबर हमले की आशंका है। जानें कैसे बचें इन खतरों से और तुरंत अपडेट करें अपना डिवाइस।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 06 Jun 2025 12:22:36

भारत सरकार ने Android यूज़र्स को लेकर जारी किया बड़ा अलर्ट, खतरे में हो सकता है आपका डाटा

भारत सरकार ने करोड़ों एंड्रॉइड यूज़र्स के लिए एक महत्वपूर्ण सुरक्षा चेतावनी जारी की है। यह अलर्ट खास तौर पर उन मोबाइल डिवाइसेज़ के लिए है जो Qualcomm के चिपसेट्स पर चलते हैं। यह चेतावनी CERT-In (भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम) की ओर से जारी की गई है, जिसमें बताया गया है कि इन डिवाइसेज़ में गंभीर सुरक्षा कमजोरियाँ पाई गई हैं। इन खामियों का खुलासा सबसे पहले Google Threat Analysis Group ने किया था।

आपके फोन की सुरक्षा में सेंध लगाने का खतरा

CERT-In की रिपोर्ट के अनुसार, इन कमज़ोरियों का फायदा उठाकर साइबर अपराधी आपके डिवाइस में सेंध लगा सकते हैं। वे आपकी निजी जानकारियाँ चुरा सकते हैं, संवेदनशील डेटा को एक्सेस कर सकते हैं और मनमाने कोड के ज़रिए आपके फोन को पूरी तरह से हैक कर सकते हैं।

कौन-कौन से Qualcomm चिपसेट्स हैं खतरे में?

इस महीने जारी किए गए सुरक्षा बुलेटिन को ‘हाई रिस्क’ श्रेणी में रखा गया है। रिपोर्ट के अनुसार Qualcomm के कई लोकप्रिय चिपसेट्स, GPU और Wi-Fi मॉडेम्स में कई बड़ी कमजोरियाँ सामने आई हैं। इनमें Snapdragon 480+ 5G, Snapdragon 662, Snapdragon 8 Gen 2, और Snapdragon 8 Gen 3 जैसे प्रमुख और लेटेस्ट प्रोसेसर शामिल हैं। Qualcomm ने खतरे को गंभीरता से लेते हुए अपने सभी पार्टनर्स, डिवाइस निर्माताओं, यूज़र्स और बिजनेस क्लाइंट्स को सचेत कर दिया है।

Qualcomm ने क्या कदम उठाए हैं?

CERT-In की मानें तो Qualcomm इन खामियों से अवगत है और ऐसा अनुमान है कि इनमें से कुछ सुरक्षा कमजोरियों का फायदा पहले ही कुछ साइबर अपराधियों द्वारा उठाया जा चुका है। Qualcomm फिलहाल इन बग्स को फिक्स करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा है और समय-समय पर अपने सिक्योरिटी पैच जारी कर रहा है।

Android यूज़र्स के लिए क्या है जरूरी कदम?

अगर आपका स्मार्टफोन Qualcomm के चिपसेट पर आधारित है, तो यह वक्त सावधानी बरतने का है। आपको सलाह दी जाती है कि May 2025 Android Security Patch को तुरंत इंस्टॉल करें। यह सिक्योरिटी पैच आपके डिवाइस को इन खतरनाक खामियों से बचा सकता है और हैकिंग के जोखिम को काफी हद तक कम कर सकता है।

ऐसे करें अपना फोन अपडेट:

- अपने फोन की Settings (सेटिंग्स) में जाएं।
- नीचे स्क्रॉल करते हुए System Updates (सिस्टम अपडेट्स) को चुनें।
- Check for update (अपडेट जांचें) पर टैप करें।
- यदि नया अपडेट उपलब्ध है, तो Install (इंस्टॉल) पर क्लिक करें।
- अपडेट के बाद फोन को रीबूट करें।

एक बार ये प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद, आपका स्मार्टफोन लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट से सुरक्षित हो जाएगा और साइबर खतरों के प्रति आपकी रक्षा करेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक
मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक
SIR को लेकर BJP-विपक्ष आमने-सामने, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने पर आयोग को निशाना बनाया जा रहा
SIR को लेकर BJP-विपक्ष आमने-सामने, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने पर आयोग को निशाना बनाया जा रहा
बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी
बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी
केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन पर डॉ. जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान, 12 साल में 23 हजार से ज्यादा पदोन्नतियां
केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन पर डॉ. जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान, 12 साल में 23 हजार से ज्यादा पदोन्नतियां
मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
SIR को लेकर प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- निष्पक्ष चुनाव नहीं तो लोकतंत्र कैसा
SIR को लेकर प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- निष्पक्ष चुनाव नहीं तो लोकतंत्र कैसा
SIR पर प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल, बोलीं- दस्तावेज जमा किए फिर भी परिवार के नाम हटे
SIR पर प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल, बोलीं- दस्तावेज जमा किए फिर भी परिवार के नाम हटे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला