न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सरकार और RCB पर हो 100 करोड़ का केस, विक्ट्री परेड हादसे पर भड़के टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

IPL 2025 में RCB की जीत के जश्न के दौरान बेंगलुरु में भगदड़ मचने से 11 फैंस की मौत हो गई। मदन लाल ने हादसे पर दुख जताया और RCB, राज्य सरकार व BCCI से जवाबदेही की मांग की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 06 Jun 2025 8:56:41

सरकार और RCB पर हो 100 करोड़ का केस, विक्ट्री परेड हादसे पर भड़के टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

आईपीएल 2025 में 18 साल बाद पहली बार ट्रॉफी जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरू की टीम का जश्न मातम में बदल गया, जब चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर आयोजित विक्ट्री परेड के दौरान मची भगदड़ में 11 फैंस की दर्दनाक मौत हो गई। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद क्रिकेट जगत से प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। इस घटना को लेकर 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य और पूर्व भारतीय क्रिकेटर मदन लाल ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने RCB और राज्य सरकार पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा है कि हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

मदन लाल का बड़ा बयान

1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य रहे मदन लाल ने IANS से बातचीत करते हुए कहा, "ये बहुत ही दर्दनाक और शर्मनाक है कि एक ओर स्टेडियम के अंदर जीत का जश्न चल रहा था, जबकि बाहर फैंस अपनी जान गंवा रहे थे। इस घटना को और विराट कोहली को लोग अब कभी नहीं भूलेंगे। मैं मानता हूँ कि RCB और राज्य सरकार को इस हादसे की जिम्मेदारी लेनी चाहिए और मृतकों के परिवारों को इंसाफ मिलना चाहिए। यदि ज़रूरत हो, तो उन पर 100 करोड़ रुपये तक का मुकदमा करना चाहिए। BCCI को भी इस मामले से पल्ला न झाड़ते हुए हादसे की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।”

मदन लाल की यह प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और कई यूजर्स भी इस मांग का समर्थन करते नजर आ रहे हैं।

चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर की घटना

RCB की IPL 2025 जीत के बाद बेंगलुरु में टीम के लिए विक्ट्री परेड और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। टीम की एक झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में फैंस स्टेडियम के बाहर मौजूद थे। स्टेडियम के बाहर फैंस की भारी भीड़ ने स्टेडियम में घुसने की कोशिश की, जिसकी वजह से पुलिस को हल्के बल का प्रयोग करना पड़ा। सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन में भारी चूक के कारण हजारों लोगों की भीड़ बेकाबू हो गई। स्थिति नियंत्रण से बाहर होने पर वहां भगदड़ मच गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल भी हो गए हैं।

RCB ने जताया शोक, किया मुआवज़े का ऐलान

घटना के बाद RCB की ओर से आधिकारिक बयान जारी कर शोक जताया गया। टीम ने कहा,"बेंगलुरु में हमारे सम्मान समारोह के दौरान जो दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी, उससे पूरा RCB परिवार बेहद दुखी है। हम इस मुश्किल घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़े हैं। हम प्रत्येक मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देंगे। इसके साथ ही हमने घायल फैंस की मदद के लिए 'RCB Cares' नाम से एक विशेष फंड भी शुरू किया है। हमारे प्रशंसक ही हमारी असली ताकत हैं और हम उनके दर्द में पूरी संवेदना के साथ उनके साथ हैं।”

BCCI ने मानी चूक, कहा - बेहतर योजना होनी चाहिए थी

घटना के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने PTI से कहा, "इस तरह के बड़े आयोजन के लिए पहले से पुख्ता योजना और सुरक्षा उपाय बेहद ज़रूरी होते हैं। बेंगलुरु में जो हुआ, वह दिखाता है कि कहीं न कहीं व्यवस्था में चूक हुई है। भविष्य में ऐसे आयोजनों के लिए अधिक सावधानी और रणनीतिक तैयारी की आवश्यकता है।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत